
आगरा में अपहरण कर युवती से सामूहिक बलात्कार।
UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा में युवती के गैंगरेप की वारदात ने सनसनी मचा दी है। आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र की रहने वाली युवती के साथ उसी के गांव के तीन लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। पड़ोसी ने चौराहे पर खड़ी युवती को पिता के एक्सीडेंट के बहाने अगवा कर लिया। अस्पताल ले जाने के नाम पर ऑटो में बैठाकर उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इसके बाद दोस्तों के साथ मिलकर उसकी आबरू लूट ली। मामला आगरा के खाना खंदौली क्षेत्र का है। यहां पहले पड़ोसी युवक ने युवती को पिता के एक्सीडेंट का झूठी खबर दी। इसके बाद अस्पताल ले जाने के बहाने उसे ऑटो में बैठा लिया। इसके बाद उसे नोएडा ले जाकर गांव के ही तीन युवकों ने 48 घंटे तक गैंगरेप किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार आरोपियों में एक होमगार्ड का लड़का भी शामिल बताया जाता है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 27 वर्षीय पुत्री 27 अगस्त को किसी काम से खंदौली के पड़ाव चौराहा पर गई थी। चौराहे पर गांव का ही होमगार्ड का लड़का हाकिम, आतिम और पड़ोसी गांव का अनिल मिल गया। युवती का आरोप है कि हाकिम ने युवती से कहा की उसके पिता हादसे मे घायल हो गए हैं। वह टेढ़ी बगिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। इसके बाद उसे ऑटो में बैठाकर तीनों वहां से चल दिए। रास्ते में आरोपियों ने युवती को कोल्डड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गई।
नोएडा में युवती को आया होश तो लुट चुकी थी आबरू
आरोप है कि आरोपी युवती को नोएडा के एक होटल में लेकर गए, जहां तीनों ने उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। युवती के मुताबिक 29 अगस्त को वह किसी तरह उनको चकमा देकर होटल से भाग कर अपने घर आई। पीड़ित पिता का आरोप है कि थाने पर जानकारी देने के बाद भी पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने घटना की बावत अधिकारियों से शिकायत की। इस पर शनिवार को अधिकारियों के आदेश पर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
आगरा से प्रमोद कुशवाह की रिपोर्ट
Updated on:
17 Sep 2023, 10:15 PM IST
Published on:
17 Sep 2023, 7:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.