
प्रतापगढ़ में शिक्षक-शिक्षिका का स्कूल में रंगरेलियां मनाते वीडियो वायरल
Teacher Objectionable video viral: यूपी के प्रतापगढ़ जिले में आसपुर देवसरा थानाक्षेत्र के एक स्कूल में गुरुजी का उसी विद्यालय की शिक्षिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में अश्लील वीडियो सामने आया है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों के अनैतिक कार्यों में संलग्न होने का उन्हें पहले से ही अंदेशा था। अब इनका अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में जमकर बवाल मचा है।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के एक गांव के प्राथमिक विद्यालय में छुट्टी के बाद एक शिक्षक सहयोगी शिक्षिका के साथ बंद कमरे में रंगरेलियां मना रहा था। इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो पूरे गांव में फैल गया। इसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश सातवें आसमान पर चढ़ गया। उन्होंने बीएसए से इसकी शिकायत करने की बात कही है। लोगों का कहना है कि खुद ही अनैतिक कार्य करने वाले शिक्षक बच्चों को क्या सिखाएंगे? इस बारे में अधिकारियों से बात की जाएगी।
शिक्षा विभाग तक पहुंचा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिक्षक-शिक्षिका के इस वायरल वीडियो की सूचना बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय तक पहुंच गई है। हालांकि बीएसए भूपेंद्र सिंह ने मामले की जानकारी से इनकार किया है, लेकिन उन्होंने कहा कि यदि स्कूल परिसर में ऐसा कार्य हुआ है तो इसकी जांच कराई जाएगी। विद्यालय में ऐसा कृत्य किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Updated on:
16 Sep 2023, 9:37 PM IST
Published on:
16 Sep 2023, 9:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.