4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा
भाजपा सरकार के लिए समाजवादी पार्टी ने किया यज्ञ, देखें वीडियो
Play video

भाजपा सरकार के लिए समाजवादी पार्टी ने किया यज्ञ, देखें वीडियो

ताजनगरी फेस-2 महानगर कार्यालय में अध्यक्ष वाजिद निसार के नेतृत्व में भाजपा की बुद्धि शुद्ध के लिए हवन किया गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 6 Feb 2018, 4:35 PM IST

आगरा। आपको सुनकर यह ताज्जुब होगा कि समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के लिए यज्ञ किया। थोड़ा रुकिए, यह यज्ञ कोई भाजपा सरकार की भलाई के लिए नहीं बल्कि बुद्धि शुद्ध करने के लिए किया गया। समाजवादी पार्टी के ताजनगरी फेस-2 महानगर कार्यालय में अध्यक्ष वाजिद निसार के नेतृत्व में किया गया। भाजपा सरकार को बुद्धि प्रदान करने के लिए आहुतियां दी गईं। इससे पहले सपा कार्यालय पर मोदी पकौड़ा, अमित शाह पकौड़ा, जेटली पकौड़ा बनाए। सपाइयों का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेरोजगार युवाओं का मजाक उड़ाया है। युवाओं को रोजगार ? देने के स्थान पर पकौड़ा बेचने की सलाह दी जा रही है। इस मौके पर अनेक सपा नेता मौजूद थे। इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने भगवान टॉकीज पर पकौड़ा बेचने का स्टाल लगाया था। सोशल मीडिया पर भी पकौड़ा पॉलिटिक्स पर रोचक बातें वायरल हो रही हैं।

 

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश