4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ताजमहल सहित सभी स्मारक 31 मार्च तक बंद, ऑल इंडिया मेयर काउंसिल के अध्यक्ष ने की थी मांग

संस्कृति मंत्रालय ने ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी सहित देशभर के तमाम स्मारक, पुरातत्व स्थलों, संग्रहालयों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 16 Mar 2020, 9:46 PM IST

आगरा। दूसरी स्टेज पर पहुंच चुके कोरोना वायरस Covid-19 संक्रमण को सार्वजनिक स्थानों के जरिए तीसरी स्टेज पर पहुंचने से रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। संस्कृति मंत्रालय ने ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी सहित देशभर के तमाम स्मारक, पुरातत्व स्थलों, संग्रहालयों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें- आगरा मेयर की मांग, स्थिति सामान्य होने तक ताजमहल सहित देश के सभी स्मारक रहें बंद

आगरा में हैं ये प्रमुख स्मारक

आगरा में ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, एत्माद्दौला, सिकंदरा, महताब बाग आदि प्रमुख स्मारक, पर्यटन स्थल हैं। ये सभी स्मारक मंगलवार से 31 मार्च तक नहीं खुलेंगे।

यह भी पढ़ें- Coronavirus आगरा में मिले आठवें मरीज की Contact History ने बैंगलोर से आगरा तक मचाई खलबली

आगरा मेयर ने की थी मांग

बता दें कि बीते सप्ताह ही ऑल इंडिया मेयर काउंसिल के अध्यक्ष, मेयर आगरा नवीन जैन ने ताजमहल समेत सभी स्मारकों को हालात सामान्य होने तक बंद करने की मांग की थी। मेयर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री को भेदा गया पत्र सार्वजनिक किया था।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश