Coronavirus आगरा मेयर की मांग, स्थिति सामान्य होने तक ताजमहल सहित देश के सभी स्मार्क रहें बंद
आगरा। एक ही परिवार के छह लगों में कोरोना वायरस मिलने के बाद दहशत का माहौल है। जिला प्रशासन भी लगातार संभावित स्थिति से निपटने के लिए बैठक कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है, नोडल अधिकारी नियुक्त कर जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। इस बीच आगरा के मेयर नवीन जैन से आगरा सहित देश के तमाम स्मारकों को स्थिति सामान्य होने तक बंद करने की मांग की है।
आगरा से मेयर नवीन जैन ने इस बाबत केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री को पत्र लिखा है। मेयर ने मांग की है कि 15 दिनों के लिए पूरे देश के स्मारकों को बंद कर दिया जाए। स्मारक बंद कर सेनेटाइज करें और स्थिति सामान्य होने पर ही खोले जाएं।
होली मिलन समारोह रद्द इसके साथ ही होली पर नगर निगम द्वारा आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह भी रद्द कर दिया गया है। मेयर ने कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में भीड़ के कारण संक्रमण का खतरा है इस वजह से यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।
बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आगरा आते हैं, इससे शहर में कोरोनवायरस के फैलने की संभावना बढ़ गई है। मैं भारत सरकार से ताजमहल सहित देश के सभी ऐतिहासिक स्मारकों को बंद करने का आग्रह करता हूं, जब तक कि स्थिति नियंत्रण में नहीं आती।