27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमर सिंह के संपर्क में आ गये सपा, कांग्रेस और रालोद के ये बड़े नेता, नई पार्टी में होंगे शामिल

अमर सिंह की पार्टी में इन नेताओं का जाना तय माना जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 6 Aug 2018, 11:23 AM IST

Amar Singh

Amar Singh

आगरा। अमर सिंह द्वारा नई पार्टी की घोषणा करते हुए नेताओं में हलचल मची हुई है। कई नेताओं ने उनसे संपर्क साधना शुरू कर दिया है। अमर सिंह की पार्टी से टिकट लेने की ये नेता जुगत में लग गए हैं। खुलकर कोई कुछ भी नहीं बोलना चाहता है, लेकिन सपा, कांग्रेस और रालोद के इन नेताओं द्वारा प्रयास यही है कि अमर सिंह का साथ उन्हें मिल जाए। सूत्रों की मानें तो अमर सिंह की पार्टी में इन नेताओं का जाना तय माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अमर सिंह की नई पार्टी में सपा, कांग्रेस के ये दिग्गज नेता होंगे शामिल !

ये हैं नेता
लोकसभा चुनाव 2014 में रालोद और कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में अमर सिंह ने फतेहपुर सीकरी सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि इस सीट पर अमर सिंह कोई खास असर नहीं दिखा पाए, लेकिन कांग्रेस और रालोद के कई नेताओं से उनकी नजदीकियां काफी बढ़ गईं। कई नेता तो ऐसे हैं, जो आज भी अमर सिंह के संपर्क में हैं। जब अमर सिंह द्वारा नई पार्टी का ऐलान किया गया, तो इन नेताओं ने उनसे संपर्क साधना शुरू कर दिया। इसमें से एक नेता तो कांग्रेस के काफी चर्चित रहें हैं, जो विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इनके द्वारा गठबंधन प्रत्याशी अमर सिंह के चुनाव प्रचार की कमान संभाली गई थी।

ये भी पढ़ें - इस अस्पताल में एक ही बेड पर लिटाये जाते हैं महिला - पुरुष मरीज, तब डॉक्टर करते हैं इलाज , जानिए क्या है कारण

रालोद और सपा वालों की भी नजर
कांग्रेस ही नहीं, समाजवादी पार्टी और रालोद के कई करीबी नेता भी अमर सिंह के संपर्क में हैं। सूत्रों की मानें तो ठाकुर मतदाताओं में ठीक ठाक पकड़ रखने वाले प्रभावशाली नेता भी अमर सिंह के संपर्क में हैं। यदि नई पार्टी बनती है, तो अमर सिंह के साथ इन नेताओं का जाना तय माना जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग