2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉ. भीमराव आम्बेडकर जयंती पर दलितों की राजधानी आगरा में चार दिन तक बिग शो

अंबेडकर जयंती समारोह के मुख्य आकर्षण उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिवन्द केजरीवाल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 14 Apr 2018, 9:40 AM IST

अंबेडकर

अंबेडकर

आगरा। दलितों की राजधानी के रूप में प्रसिद्ध है आगरा। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर के नाम से ही यहां उत्साह पैदा हो जाता है। दलित एकजुट होकर डॉ. आंबेडकर के नाम पर बिग शो करते हैं। विशाल शोभायात्रा निकाली जाता है। फिर चार दिन तक भीमनगरी सजाई जाती है। इस दौरान सामाजिक कार्य भी होते हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिवन्द केजरीवाल मुख्य आकर्षण हैं। आंबेडकर शोभायात्रा और भीमनगरी के लिए यातायात व्यवस्था में परिवर्तन कर दिया गया है। चार दिन तक शहर में भारी वाहन प्रवेश नहीं कर पाएंगे। 14 अप्रैल को अपराह्न दो बजे से रूट डायवर्जन प्रभावित होगा।

यह भी पढ़ें

आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर बीजेपी ने निकाला कैंडिल मार्च

शोभायात्रा आज

बाबा साहब डॉ. आंबेडकर की शोभायात्रा नाला काजीपाड़ा से शाम छह बजे शुरू होगी। शोत्रायात्रा में 65 झांकियां शामिल की गई हैं। आगरा और दिल्ली के 50 बैंड भी शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएंगे। हर झांकी कोई न कोई सामाजिक संदेश देगी। झांकियों पर नारे एकता का संदेश देंगे। कुछ नारे इस प्रकार हैं- सभी जातियों को खत्म कर एक जाति कब आएगी मानव जाति, ऐ नीले रंग, हर हंग में मिला देंगे, हम सब एक हैं, ये अहसास दिला देंगे। सभी टैक्स को खत्म कर एक टैक्स जीएसटी तो आ गया। छूना नहीं बाबा साहब के संविधान को नहीं तो दुनिया को हिला देंगे।

यह भी पढ़ें

तस्वीरों में देखिए आगरा ताज कार रैली का शुभारंभ

ये है कार्यक्रम

डॉ. आंबेडकर जयंती एवं भीमनगरी समारोह समिति की केन्द्रीय समिति के संरक्षक करतार सिंह भारतीय ने बताया कि शोभायात्रा का उद्घाटन कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर शाम छह बजे करेंगे। भीमनगरी 14 से 17 अप्रैल तक जगदीशपुरा में सजाई गई है। भीमनगरी का उद्घाटन दिल्ली के मुख्यमंत्री अऱविन्द केजरीवाल करेंगे। 15 अप्रैल को शोभायात्रा भीमनगरी के मंच पर पहुंचेगी। भव्य स्वागत किया जाएगा। 16 अप्रैल को शाम चार बजे दूल्हों की सामूहिक बारात निकलेगी। शाम छह बजे बारात भीमनगरी पहुंचेगी। शाम सात बजे से दहेज रहित सामूहिक विवाह होंगे। 17 अप्रैल को पुरस्कार वितरण समारोह होगा। मेधावी छात्र-छात्राओं और झांकियों को पुरस्कृत किया जाएगा। रात्रि 10 बजे आगामी भीमनगरी की घोषणा की जाएगी। डॉ. भीमराव आंबेडकर की यह 127वीं जयंती है। इसे देखते हुए 14 अप्रैल को भीमनगरी के मंच पर शाम छह बजे 127 किलो का केक काटा जाएगा।

यह भी पढ़ें

जमीन के लिए मां-बाप की हत्या, पहले गोली मारी, फिर फरसे से काट डाला

कड़ी सुरक्षा

आंबेडकर शोभायात्रा और भीमगरी की सुरक्षा भी कड़ी चुनौती है। सुरक्षा के लिए 3000 से अधिक पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात किए गए हैं। रैपिड एक्शन फोर्स की दो कम्पनी, पीएसी की आठ कंपनी भी सुरक्षा के लिए तैनात की गई हैं। शोभायात्रा मार्ग को तीन सुपर जोन, आठ जोन और 34 सब जोन में विभाजित किया गया है।

यह भी पढ़ें

मथुरा: बांग्लादेशियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 लोगों को लिया हिरासत में

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश