scriptकांग्रेस चार पीढ़ी का हिसाब दे: अमित शाह | Amit Shah Big Statement on Congress over Four Year of Modi Government | Patrika News

कांग्रेस चार पीढ़ी का हिसाब दे: अमित शाह

locationआगराPublished: Jul 05, 2018 07:50:04 pm

प्रबुद्धजन सम्मेलन में पहुंचे अमित शाह, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा, राजीव और सोनिया के कार्यकाल का मांगा हिसाब

bjp

amit shah

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए यूपी से शंखनाद कर दिया है। यूपी की दो दिन के दौरे पर गुरुवार को अमित शाह आगरा पहुंचे। संजय प्लेस स्थित सूरसदन में अमित शाह ने प्रबुद्धजन सम्मेल को संबोधित किया। अमित शाह ने यहां कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की सवा सौ करोड़ जनता मोदी सरकार का हिसाब मांगने की अधिकारी है। कांग्रेस पार्टी नहीं। शाह ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि वे कांग्रेस से चार पीढ़ी के इतिहास का जवाब मांगते हैं।

भाजपा परिवारवाद नहीं विचारधारा पर चलने वाली पार्टी
अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवारवाद नहीं विचार धारा पर चलने वाली पार्टी है। भाजपा सिद्धांतों पर चलती है। शासन में आते हैं तो शासन का उद्देश्य का है दीनदयाल जी द्वारा बताया हुआ एकता मानववाद। उन्होंने कहा कि चार साल हो गए भाजपा की केंद्र सरकार को और सवा साल यूपी की सरकार को हुए। जिन्होंने 60 साल देश पर शासन किया वे मोदी से पूछते हैं चार साल में आपने क्या किया। शाह बोले कि मैं चार पीढ़ी का इतिहास मान रहा हूं। जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी ने शासन किया। इनके इतिहास का हिसाब दे कांग्रेस। देश के सवा सौ करोड़ लोगों ने चुनकर हमें देश चलाने का मौका दिया। सवा सौ करोड़ लोगों को हिसाब मांगने का अधिकार है।
यूपीए शासन में भ्रष्टाचार और घोटाले
यूपीए के शासन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 2013 में देश की हालत क्या थी। दस साल से यूपीए का शासन था। घोटाले, भ्रष्टाचार सभी चलते थे। 12 लाख करोड़ के घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार उजागर हुए थे। देश का हर व्यक्ति अपने आप को प्रधानमंत्री मानता था। लेकिन, प्रधानमंत्री अपने आप को प्रधानमंत्री नहीं मानते थे। देश के भविष्य के प्रति सभी आशंकित थे। चाहे वे जो देश मे थे और वो भी देश के बाहर थे। भाजपा ने मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया तो भाजपा की ये हवा आंधी में बदली और आंधी सुनामी में बदली और देश में जनता ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। सारा विपक्ष आज मोदी हटाओ की बात करता है। लेकिन, मोदीजी कहते हैं भ्रष्टाचार हटाओ, अव्यवस्था हटाओ, गरीबी हटाओ। प्रबुद्धजन सम्मेलन में आए लोगों से उन्होंने पूछा कि नरेंद्र मोदी हटाने का मोका देना है या फिर देश से भ्रष्टाचार हटाने का। सम्मेलन में लोगों ने मोदी मोदी के नारों के साथ उनका समर्थन किया। कांग्रेस शासनकाल पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि 50 करोड लोग ऐसे हैं जिन्हें आजादी के बाद से कोई लाभ नहीं मिल रहा था। भाजपा ने ऐसे लोगों को लाभ देने का काम किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो