इन सीटों को जीतना नहीं आसान
पूरे देश में मोदी लहर चल रही थी। इस आंधी में कई दिग्गजों की नींव हिल गई और अपनी सीट नहीं बचा पाये, लेकिन ऐसे में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव परिवार के तीन सांसद बदायूं से धर्मेन्द्र यादव, फिरोजाबाद से प्रो. रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव और मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव को जीतने से मोदी लहर नहीं रोक सकी। मैनपुरी सीट को बाद में मुलायम सिंह यादव ने छोड़ दिया, तो यहां से उनके ही परिवार के तेज प्रताप यादव ने चुनाव लड़ा, लेकिन उनके सामने भी भाजपाइयों के हौशले पस्त हो गये।