11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा
अमित शाह ने गाड़ी रोकी, लेकिन नारों में सुना इस नेता का नाम, तो बिना रुके चले गये, देखें वीडियो
Play video

अमित शाह ने गाड़ी रोकी, लेकिन नारों में सुना इस नेता का नाम, तो बिना रुके चले गये, देखें वीडियो

अमित शाह का आगरा आगमन पर जोशील स्वागत हुआ, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जो चौंकाने वाला था।
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Jul 05, 2018

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आगरा आगमन पर जोशील स्वागत हुआ, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जो चौंकाने वाला था। खेरिया एयरपोर्ट से जब अमित शाह का काफिला होटल उत्कर्ष विला की ओर बढ़ रहा था, तो रास्ते में एक जगह कार्यकर्ता जोशीले नारे लगा रहे थे। अमित शाह की गाड़ी कार्यकर्ताओं के इस जोश को देख रुक तो गई, लेकिन जब इन नारों से अमित शाह का नाम गायब और आगरा के नेता प्रभु दयाल कठेरिया जिंदाबाद के नारों की गूंज सुनाई दी, तो अमित शाह की गाड़ी यहां से चलती बनी, लेकिन कार्यकर्ताओं का जोश ठंडा नहीं हुआ। नारों का ये दस्तूर जारी रहा।