
आगरा। अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ आज शहर में आठ घंटे रहेंगे। यूपी की राजनीति में आज का दिन बहुत अहम माना जा रहा है। शाह लोकसभा चुनाव 2019 के लिए रणनीति बनाएंगे। टिकटों पर भी मंथन होने की संभावनाएं हैं। ऐसे में हर कोई अपनी दावेदारी दिखाना चाहता है। शाह के सामने चेहरा चमकाने की फिराक में लगे नेताओं ने आगरा को होर्डिंग्स से पाट दिया है। नियमों की धज्जियां उड़ा दी गई हैं। नो होर्डिंग्स जोन में भी भाजपा नेताओं ने होर्डिंग्स टांग दिए हैं। सत्ता के आगे प्रशासन भी नतमस्तक है। नगर निगम के अधिकारी मौन बैठे हैं।