
आगरा। विश्व योग दिवस की आगरा में धूम रही। आगरा में करीब 25 हजार लोगों ने योग किया। वहीं सेना के जवानों ने भी योग अभ्यास शिविर में भाग लिया। छावनी में लगाए गए शिविर में सेना के जवानों ने योग किया। सेना के जवानों का योगअभ्यास देखते ही बनता था। इस दौरान आर्मी स्कूल और एयरफोर्स स्कूल के बच्चों ने भी योग कार्यक्रम में भाग लिया। गौरतलब है कि 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाते हुए आज 4 वर्ष हुए हैं।