9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब घायल हो गए थे अटल बिहारी वाजपेयी

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में एक ऐसा किस्सा जो आप पहली बार पढ़ेंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 16 Aug 2018, 11:50 AM IST

अटल बिहारी वाजपेयी

atal bihari vajpeyee

आगरा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आगरा से अत्यधिक निकट का संबंध है। पहली बात तो ये है कि वे आगरा शहरसे 80 किलोमीटर दूर बाह तहसील के बटेश्वर में रहे। उनका बचपन वहां बीता है। बटेश्वर का विकास सरकार करवा रही है। दूसरी बात यह है कि वे आगरा वालों के दिलों पर आज भी राज करते हैं। आपको यह किस्सा सुनकर अचरज होगा कि आगरा में एक बार अटल बिहारी वाजपेयी ‘घायल’ हो गए थे। उनके बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर हर कोई चिंतित है। दिल्ली स्थित एम्स में वे जीवनरक्षा प्रणाली पर हैं। तमाम बड़े नेता एम्स पहुंच रहे हैं। लोग कह रहे हैं-अटल जी, ये अच्छी बात नहीं है।

यह भी पढ़ें

लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं अटल बिहारी वाजपेयी, जानिए क्या होती है जीवन रक्षक प्रणाली

जुलूस पर हुई फूलों की बारिश

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया- 1988 में आगरा में भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ था। उस समय लाल कृष्ण आडवाणी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। इसके बाद भी लोगों के दिल में अटल जी ही थे। अधिवेशन के अंतिम दिन अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी का स्वागत जुलूस निकाला गया। भाजपा ने पहले से तैयारी कर रखी थी। लोगों ने अपने घरों औऱ दुकानों से फूलों की बारिश की। इतने फूल बरसाये गए कि अटल बिहारी वाजपेयी अचरज में पड़ गए।

यह भी पढ़ें

जब अटल बिहारी वाजपेयी ने मौत को ललकार कर लिखा था 'मौत से ठन गई' आज फिर पढ़िए अटल की लिखी वो कविता...

आगरा के लोग तो फूलों से घायल कर देते हैं

जुलूस के बाद अंबेडकर पार्क, बिजलीघर में सभा हुई। इसमें अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी चिरपरिचित शैली में पुष्पवर्षा का जिक्र किया। उन्होंने कहा- भई, आगरा के लोग तो बहुत खतरनाक हैं। ये तो फूलों से घायल कर देते हैं। जरा बचके रहना। श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि अटल जी ने फूलों से घायल करने वाले आगरा के खतरनाक लोगों की चर्चा कई अन्य सभाओं में भी की। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के लिए कार्यकर्ता सबसे बड़ी बात थी। वे कार्यकर्ताओं का सर्वाधिक सम्मान करते थे। मजाकिया लहजे में बात करने वाले अटल बिहारी वाजपेयी आज तक कार्यकर्ताओं के दिलों पर राज कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने यहां बिताया था बचपन, अब स्वस्थ्य होने की कामना