31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking बदमाशों ने Ahmedabad जा रहा तांबे के तारों से भरा Truck लूटा, पिता-पुत्र की पिटाई

Car आगे लगाकर रुकवाया और लेकर चले गए POlice की घेराबंदी के बाद TRuck छोड़कर भागे बदमाश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 8 Aug 2019, 6:36 AM IST

आगरा। बाह थाना क्षेत्र में रात के अंधेरे में बदमाशों ने दिलेरी दिखाई। गुजरात (Gujrat) के अहमदाबाद (Ahmedabad जा रहा तांबे से भरा ट्रक (Truck) लूट (Loot) लिया। ट्रक में तांबे का तार भरा हुआ था। पुलिस (UP Police) को सूचना मिली तो खलबली मच गई। पुलिस ने नाकाबंदी करके खोजबीन शुरू कर दी। यह देख बदमाश ट्रक छोड़कर भाग गए।

यह भी पढ़ें

सनसनीखेज ट्रेन लूटकांड की ‘लेडी’ सरगना सहित पांच आरोपी दबोचे

कार आगे लगाकर रुकवाया

घटना सुबह 3.50 बजे की है। ट्रक नम्बर GJ 27 V 8477 को मुन्नालाल चला रहे थे। साथ में उनका पुत्र भी था। तांबे के तारों से भरे ट्रक को अहमदाबाद ले जाया जा रहा था। बाह थाना क्षेत्र के आगरा-बाह मार्ग पर गांव चौसिंगी रेलवे क्रॉसिंग के पास कार में सवार बदमाश आए और ट्रक रुकवा लिया। ट्रक को चला रहे चालक मुन्नालाल और उसके पुत्र के साथ मारपीट की। ट्रक से नीचे उतार दिया। फिर ट्रक को लूटकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें

बच्चा चोरी करने के शक में चार युवकों की हुई जमकर पिटाई, देखें वीडियो

पुलिस की सक्रियता से मिला ट्रक

चालक मुन्नालाल ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। ट्रक लूट की घटना सुनकर पुलिस में खलबली मच गई। पिनाहट और बाह सर्किल के फोर्स के साथ पुलिस अधीक्षक पूर्वी मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्राधिकारी पिनाहट एवं क्षेत्राधिकारी बाह के साथ खोजबीन शुरू कर दी। राजाखेड़ा की ओर गए। कुछ ही घंटे में ट्रक पिनाहट क्षेत्र में खड़ा मिल गया। पुलिस की तत्काल सक्रियता के चलते बदमाश ट्रक छोड़कर भाग खड़े हुए। मुन्नालाल ने बताया कि पुलिस ट्रक को ढूंढ रही थी। मैं साथ में था। मैंने एक स्थान पर ट्रक खड़ा देखा तो पुलिस को बताया। इसके बाद पुलिस वहीं रुक गई।

यह भी पढ़ें

पुलिस चौकी में व्यापारी की मौत, परिजनों लगाए गंभीर आरोप

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश