
SC ST ACT: सरकार को दिया दो महिने का वक्त नहीं तो चुनाव में भुगतना पड़ेगा खामियाजा: देवकीनंदन ठाकुर
आगरा।एससीएसटी एक्ट के विरोध में 6 सितम्बर को भारत बंद के समर्थन में सर्व समाज संघर्ष समिति बाजारों में प्रतिष्ठान बंद करने की अपील करेगा। बुधवार को लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन से बाइक रैली निकालकर बाजारों में प्रतिष्ठान बंद करने की अपील की जाएगी। ब्राह्मण, वैश्य, क्षत्रिय, सिख, इसाई, मुस्लिम, पिछड़ा वर्ग के साथ समिति के सदस्यों ने उन दलित लोगों से भी bharat band के समर्थन की अपील की जो इस कानून को देश को खंड-खंड करने वाला कानून मानते हैं।
सर्व समाज संघर्ष समिति के सदस्यों ने 6 सितम्बर को Bharat Band के समर्थन में रणनीति तैयार की है। कहा है कि हम एससीएसटी एक्ट के विरोध में भारत बंद का समर्थन करते हैं। इसके लिए 5 सितम्बर को बाजारों में जाकर लोगों से प्रतिष्ठान बंद करने की अपील की जाएगी। पेम्प्लेट बांटकर लोगों को काले कानून की खमियों बताई जाएंगी। रवि प्रकाश अग्रवाल व विनय अग्रवाल ने कहा कि हमारे दिए टैक्स से देश का विकास होता है। इसलिए हम गुंडई कर देश को आर्थिक नुकसान नहीं करना चाहते। हम 2019 के नावों में उन 850 सांसदों को सजा देंगे जो लोक सभा और राज्य सभा में इस एक्ट के पास होने पर मूक दर्शक बने रहे। हमेशा आपस में लड़ने वाली किसी राजनीतिक पार्टी ने इसका विरोध नहीं किया। यह कानून देश को खंड-खंड कर देगा। क्या आज दलित समाज के लोग उच्चाधिकारी और सरकारी नौकरी नहीं कर रहे। क्या हमारे साथ उनका उठना बैठना नहीं। यह एक्ट मनभेद पैदा कर स्थित बिगाड़ने का काम करेगा। मुरारीलाल गोयल ने आगरा वासियों से अपील की कि सभी 6 सितम्बर को अपने प्रतिष्ठान बंद रखें और दिखा दें कि आगरा इस एक्ट के खिलाफ सबसे आगे है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पवन समाधिया, अवधेष शुक्ला, कैलाश चंद समाधिया, भूरा उस्मानी, मुरारीप्रसाद अग्रवाल, सुमन गोयल, कुलदीप शर्मा, जितेन्द्र रावत, बाबा बाल योगी, पंकज गोयल, अतुल सिरोही, चेतन वर्मा (कुशवाह), सुरेश चंद शर्मा, संजीव कुमार सिंह, मनोज राजौरिया, रमेश श्रीवास्तव, विवेक सिकरवार, विनोद अग्रवाल, केएम सिंघल, संजय अग्रवाल, सतीश उपाध्याय, मुनेन्द्र परमार, मनोज शर्मा, लोकेश रावत, रवि सिकरवार, गोपाल चाहर, विष्णु गौड़, राकेश गुप्ता आदि मौजूद थे।
भारत बंद के लिए अपील करने निकलेगी बाइक रैली
आज दो दोपहर 2 बजे SC-ST Act के खिलाफ 6 सितम्बर को भारत बंद की अपील करने बाइक रैली निकाली जाएगी। लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन से प्रारम्भ होकर बाइक रैली राजामंडी, नूरी दरवाजा, सिंदी बाजार, फब्बारा, किनारी बाजार, सुभाष पार्क, दरेसी-3, रावत पाड़ा, दरेसी, छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, पथवारी, घटिया संजय प्लेस, हरि पर्वत, मदिया कचरा होते हुए महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी पर समाप्त होगी। रैली में बाजारों में धूमकर लोगों से भारत बंद के दौरान प्रतिष्ठान बंद करने की अपील की जाएगी।
Updated on:
5 Sep 2018, 2:48 PM IST
Published on:
5 Sep 2018, 8:05 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.