27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस नेत्री ने ठुकराया भाजपा का ये महत्वपूर्ण पद, बताया चौंकाने वाला कारण

भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष मंजू गुप्ता द्वारा महानगर पदाधिकारियों की सूची जारी की गई। इस सूची में 21 महिलाओं को शामिल किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 5 Sep 2018, 11:27 AM IST

BJP leader

BJP leader

आगरा। भारतीय जनता पार्टी में अभी पदों को लेकर मारामारी है। हर किसी की पार्टी में अहम पद लेने की इच्छा है, लेकिन ऐसे में भाजपा की नेत्री ने भाजपा महिला मोर्चा महानगर में मीडिया प्रभारी का महत्वपूर्ण पद ठुकरा दिया। इसके पीछे का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि बिना पूछे उनको ये पद दे दिया गया, इसलिए वे नाखुश हैं।

फेसबुक पर शेयर की पोस्ट
भारतीय जनता पार्टी की नेत्री हेमा चौहान ने अपने फेसबुक पर शेयर की पोस्ट में साफ कहा है कि मुझे जो मान दिया है वह मेरे लिए गौरव का विषय है, किन्तु किन्हीं व्यक्तिगत कारणों से मैं ये पद स्वीकार करने में असमर्थ हूं, अत: मुझे इस पद से मुक्त ही रखा जाए। वहीं इस पोस्ट पर पूछे गये एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसी को कोई जिम्मेदारी देने से पहले पूछना चाहिये, लेकिन बिना पूछे ही इस सूची में नाम शामिल कर दिया गया।

ये बोली भाजपा नेत्री
भाजपा नेत्री हेमा चौहान ने कहा कि वे भाजपा में एक कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें किसी पद की लालशा नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें दुख तब हुआ जब उनसे बिना पूछे उन्हें कोई पद दिया गया। वे इस जिम्मेदारी से खुश नहीं हैं। उन्होंने बताया कि वहीं महानगर की इस सूची में ब्रज क्षेत्र की अध्यक्ष बबिता चौहान के हस्ताक्षर भी नहीं हैं।

जारी हुई थी ये सूची
बता दें कि भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष मंजू गुप्ता द्वारा महानगर पदाधिकारियों की सूची जारी की गई। इस सूची में 21 महिलाओं को शामिल किया गया है। इस सूची को जारी करने के बाद फेसबुक पर इस सूची को शेयर कर दिया गया। जब ये सूची हेमा चौहान ने देखी, तो इस सूची को उन्होंने अपनी फेसबुक से शेयर करते हुए पद न लेने की बात कही।

ये भी पढ़ें - किसानों के खातों से करोड़ो रुपए गायब कर भागा पोस्ट मास्टर

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग