7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दलितों की राजधानी में दलितों से ऐसे दूर रहेंगे अमित शाह!

उत्तर प्रदेश में कई जनपदों में दलितों के घर भोज कर चुके हैं अमित शाह, आगरा में नहीं करेंगे भोज।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Jul 05, 2018

bjp amit shah

amit shah

आगरा। भारतीय जनता पार्टी का चुनावी अभियान जोर पकड़ रहा है। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अमित शाह ने आगरा से बिगुल फूंका है। दलितों की राजधानी में गुरुवार को साढ़े छह घंटे से भी अधिक समय तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहेंगे। यहां ब्रज, पश्चिम और कानपुर के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा करेंगे। लेकिन, वे दलित के यहां भोज नहीं करेंगे। दलित प्रेम और दलित हितैषी होने का दावा करने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछले कई दिनों से दलितों घर भोज कर रहे हैं। लेकिन, आगरा में दलित भोज नहीं कराना सुर्खियों में है।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: अमित शाह के सामने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए टिकट दावेदारों ने लगाया जोर

दलित प्रेम को बताया दिखावा
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आगरा के उत्कर्ष होटल में रुकेंगे। ये बजट क्लास होटल है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि राष्ट्रीय अध्यक्ष किसी दलित कार्यकर्ता के घर लंच करेंगे। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम बहुत व्यस्त हैं। दलित के घर भोज का प्रोग्राम नहीं है। वहीं दलितों की राजधानी में आए अमित शाह पर अन्य दलों ने निशाना साधा है। सपा महानगर कोषाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता ने कहा कि भाजपा का दलित प्रेम महज दिखावा है। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ लोगों को धोखे में रखती है।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: शाह के सामने चेहरा चमकाने के लिए भाजपाईयों ने ये क्या किया, देखें वीडियो

चुनावी प्लेटफॉर्म बनाकर जाएंगे अमित शा
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुवार को शहर में उत्कर्ष होटल में आईटी प्रकोष्ठ के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दूसरी बैठक में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक होगी तीसरी बैठक 10 चुनिंदा नेताओं के साथ बैठक करेंगे शाम को सूरसदन में प्रबुद्धजन सम्मेलन में भाग लेंगे।