18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत बंद में बवाल के बाद दलितों की राजधानी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, दिया ये बयान

आगरा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, भाजपा को बताया दलितों का हितैषी

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Apr 04, 2018

bjp up president mahendra nath pandey, bjp up president, statement, bharat band, Dalit, agra clash, bharat band in agra

आगरा। भारतीय जनता पार्टी दलितों की हितैषी है। सभी राज्यों की भाजपा सरकार दलितों के साथ है। ये कहना है भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय का। सुप्रीम कोर्ट के एससी एसटी एक्ट में किए गए तुरंत गिरफ्तारी पर रोक के फैसले के बाद भारत बंद के दौरान आगरा में बवाल हुआ था। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट पर कब्जा कर उग्र प्रदर्शन किया था। बवाल के दौरान कई दुकानों, थानों में तोड़फोड़ हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने हजारों उपद्रवियों पर कार्रवाई के लिए एफआईआर की है।

कैंट रेलवे स्टेशन पर किया स्वागत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय आगरा में कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। महेंद्र नाथ पांडेय ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा की दलितों की हितैषी है। उत्तर प्रदेश के साथ ही सभी राज्यों में भाजपा सरकार दलितों के साथ है। विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि दलितों का साथ देने की बात कहकर कुछ दल अपनी दुकानें चला रहे हैं, आने वाले लोकसभा चुनाव में इन दलों को इसका जवाब मिल जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष आज ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठकर लोकसभा चुनाव 2019 का रोड मैप तैयार करने के लिए आए हैं।

ये मंत्री भी पहुंचे आगरा
यूपी सरकार में श्रम सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भी आगरा पहुंचे। स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जिस हरिजन एक्ट में तुरंत गिरफ्तारी पर रोक की बात कही है, उसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने 2016 में यही पैरवी की थी कि एफआईआर तो की जाए लेकिन, तुरंत गिरफ्तारी ना की जाए। आगरा में होने वाली संघ की बैठक में प्रतिभाग करने के लिए कई नेता आगरा पहुंचे हैं। वीवीआईपी आगमन को देखते हुए आगरा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। बता दें कि वैसे भी आगरा हाई अलर्ट पर है।