विधायक ने दिए कार्यकर्ताओं को टिप्स
दक्षिण विधानसभा के विधायक माननीय योगेंद्र उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के टिप्स दिए। कार्यकर्ताओं को डोर टू डोर जनसंपर्क का आह्वान किया। पार्टी अध्यक्ष विजय शिवहरे आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी और चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर महानगर महामंत्री हेमंत भोजवांनी, विधानसभा प्रभारी रामवीर सोबरिया, दिलीप वर्मा, निर्मला दीक्षित, हरिओम शर्मा, अनीता खरे, वीरेंद्र श्रीवास्तव, संजय जैन, हेमंत दीक्षित, राजेश सक्सेना, अवदेश रावत, धीरज कोहली, मुकेश कुशवाह, मोहंन सर्मा, ज्ञानेन्द्र कुलश्रेष्ठ, मुकेश सिंह, विष्णु वर्मा, गोरव रजावात आदि मौजूद थे। बैठक का शुभारंभ मुख्यातिथि सुरेश अवस्थी (प्रदेशमंत्री) ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया।