8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL के दौरान ब्लैक सट्टा, दांव लगाते आठ सट्टा किंग पकड़े

UP पुलिस ने ब्लैक सट्टा दांव लगाते हुए आठ सटोरियों/सट्टा किंग को पकड़ा, उनके पास २० हजार नगदी और २४ मोबाइल भी मिले
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 28 Mar 2019, 12:16 PM IST

IPL

IPL

आगरा। शहर से दूर एक गांव में यूपी पुलिस ने बुधवार को IPL में किंग्स इले वन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच पर गली में ब्लैक सट्टा दांव लगाते हुए आठ सटोरियों/सट्टा किंग को पकड़ा। पुलिस ने उनके पास से बीस हजार रुपए और 24 मोबाइल बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें - सट्टेबाजी का वीडियो वायरल, आगरा में खुले आम चल रहा था सट्टा बाजार

बुधवार रात आईपीएल क्रिकेट मैच में किंग्स इले वन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला चल रहा था। इस दौरान जगनेर कस्बा में स्थित एक मकान में तमाम सटोरिए, सट्टा किंग इकट्ठे होकर दांव लगा रहे थे। इसी बीच पुलिस ने छापा मार दिया। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। इस दौरान पुलिस ने वहां से भाग रहे करीब आठ सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सटोरियों के नाम सोनू निवासी कमला नगर, प्रशांत अग्रवाल और बादल अग्रवाल निवासी राजामंडी, बिट्टू अग्रवाल निवासी बेलनगंज, प्रतीक मित्तल निवासी गोकुल नगर जगनेर, पुष्पेंद्र निवासी बसेड़ी रोड जगनेर और मनोज कुमार निवासी जगनेर है।

यह भी पढ़ें - ऑनलाइन सट्टा से करोड़पति बन रहे, ऐसे लगता है हार जीत का दांव

इस मामले में इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपितों के पास से 24 मोबाइल, एक टीवी, दो लैपटॉप और 20 हजार रुपए बरामद हुए हैं। सटोरियों ने 16 मोबाइल सिर्फ मैचों पर दांव लगाने को लेकर लोगों से बातचीत के लिए रखे थे।

बड़े शहरों में इस तरह लगता है IPL का सट्टा
सट्टे के खेल में कोड वर्ड का इस्तेमाल होता है। सट्टे पर पैसे लगाने वाले को फंटर कहते हैं। जो पैसे का हिसाब किताब रखता है, उसे बुकी कहा जाता है। सट्टा लगाने वाले फंटर 2 शब्द खाया और लगाया का इस्तेमाल करते हैं। यानी किसी टीम को फेवरिट माना जाता है तो उस पर लगे दांव को लगाना कहते हैं। ऐसे में दूसरी टीम पर दांव लगाना हो तो उसे खाना कहते हैं। इस खेल में डिब्बा अहम भूमिका निभाता है। डिब्बा मोबाइल का वह कनेक्शन है, जो मुख्य सटोरियों से फंटर को कनेक्शन देते हैं। जिस पर हर बॉल का रेट बताया जाता है। पूरे आईपीएल के दौरान डिब्बे का कनेक्शन ढाई से 3 हजार में मिलता है। डिब्बे का कनेक्शन एक खास नंबर होता है, जिसे डायल करते ही उस नंबर पर कमेंट्री शुरू हो जाती है। सट्टा आईपीएल मैच में 2 सेशन में लगता है। दोनों सेशन 10-10 ओवर के होते हैं।