पांच के दस हजार का लालच
सट्टा बाजार के बुकी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर जानकारी दी कि आज कल क्रिकेट के साथ साथ फुटबॉल पर भी सट्टा लगाया जा रहा है। कई देशों के खिलाड़ियों पर अच्छी खासी रकम लगाई जाती है। क्रिकेट रोजाना नहीं होता है लेकिन, क्लब के फुटबॉल मैच रोज ही होते हैं, जिन पर पैसा लगाकर पांच के दस हजार किए जाते हैं। वहीं टी 20 मैच में कई तरह से सट्टे के दांव खेले जाते हैं। मसलन हार जीत पर डबल का दांव, खिलाड़ियों के रन पर रुपये और बॉलर के विकेट लेने पर अलग अलग दांव लगाए जाते हैं।