बहुजन समाज पार्टी के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने बताया कि तेलंगाना, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में पार्टी का कोई नाम लेवा नहीं है। वहां का खान-पान, संस्कृति, भाषा अलग है। ऐसे राज्यों में काम करना बड़ा मुश्किल है। साथ ही काम करने के लिए पार्टी अपनी ओर से कुछ नहीं देती है। सबकुछ जेब से ही खर्च करना होगा। प्रमोद रैना की माली हालत ऐसी नहीं है कि वे खर्चा कर सकें। वे तीन राज्यों में काम कर पाएंगे या नहीं, यह तो समय बताएगा, लेकिन बहनजी के इस फैसले पर सबको ताज्जुब जरूर हो रहा है। इतना हो सकता है कि इन राज्यों के गरीबों को लक्षित करके काम शुरू किया जाए। बहुजन समाज पार्टी सबसे पहले गरीबों के बीच जाती है। उन्हें वोट की महत्ता समझाई जाती है, फिर आगे काम होता है। प्रमोद रैना से बात करने के लिए कई बार फोन मिलाया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी।