10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया बड़ा फेरबदल, विमल वर्मा को दी बड़ी जिम्मेदारी, कई नेताओं को किया किनारे

बसपा आगरा अलीगढ़ सेक्टर प्रभारी गोरेलाल, राजकुमार गौतम और सूरज सिंह ने आगरा और अलीगढ़ मंडल के संगठन में बदलाव की घोषणा की।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Jan 12, 2020

mayawati

mayawati

आगरा। बहुजन समाज पार्टी के मुखिया मायावती ने एक बार फिर संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। मायावती ने विमल वर्मा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए दलितों की राजधानी कहे जाने वाले आगरा का जिलाध्यक्ष बनाया है। वहीं पहले जिलाध्यक्ष संतोष आनंद को आगरा मंडल का सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। विमल वर्मा इससे पहले शहर महासचिव के पद पर थे।

ये भी पढ़ें - कॉलेज गर्ल्स के साथ तीन हजार युवतियां के मोबाइल की मिली लिस्ट, देह व्यापार के सबसे बड़े धंधे का हुआ खुलासा, जानिए किस तरह हो रही थी बुकिंग

हुई घोषणा
बसपा आगरा अलीगढ़ सेक्टर प्रभारी गोरेलाल, राजकुमार गौतम और सूरज सिंह ने आगरा और अलीगढ़ मंडल के संगठन में बदलाव की घोषणा की। ओपी बघेल को आगरा मंडल के सेक्टर प्रभारी से हटाकर उनकी जगह सोनू बघेल को सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। आगरा में जिला इंचार्ज श्याम प्रकाश बोधी की जगह वीरेन्द्र चित्तोड़िया को जिला इंचार्ज बनाया गया है। अरविंदी मथुरिया और जोगेन्द्र सिंह भी जिला इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। सेक्टर प्रभारी गोरेलाल ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में बनाए गए जिला इंचार्ज अपने पद पर बने रहेंगे।

ये भी पढ़ें - National Youth day 2020: विवेकानंद के दर्शन से ही विश्व को विनाश से बचाया जा सकता है

इन नेताओं को किया जा रहा किनारे
पार्टी से जुड़े सूत्रों की मानें तो बहुजन समाज पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सर्वेसर्वा रहे सुनील कुमार चित्तोड़ के निष्कासन के बाद उनके करीबी नेताओं को एक एक कर किनारे लगाने का काम किया जा रहा है। यही कारण है कि बसपा में लगातार फेरबदल होता नजर आ रहा है।