दरअसल गत वर्ष 517 हैंडपंप लगाए जाने की धनराशि प्राप्त हुई थी, विभाग की तरफ से जिसमें से 258 हैंडपंप लगाए जाने की सूचना दी गई। सीडीओ द्वारा सर्वे कराए जाने पर आठ हैंडपंप मौके पर लगे हुए नहीं पाए गए, इसके अलावा 259 हैंडपंप अभी तक विद्यालयों में नहीं लगाए गए हैं। इस मामले में सीडीओ रविंद्र कुमार मांदड़ ने सहायक लेखाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान, पटल सहायक औऱ ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के बीएसए को निर्देश दिए। वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा द्वारा अपने कार्यों में लापरवाही बरतने के लिए जमकर क्लास लगाई और कार्यशैली में सुधार की चेतावनी दी।