scriptAgra: ताजमहल की मस्जिद में गुपचुप नमाज पढ़ रहे थे युवक, CISF ने पकड़ा तो कहने लगे… | cisf caught young man while offering namaz in taj mahal mosque | Patrika News

Agra: ताजमहल की मस्जिद में गुपचुप नमाज पढ़ रहे थे युवक, CISF ने पकड़ा तो कहने लगे…

locationआगराPublished: May 26, 2022 11:50:22 am

Submitted by:

Jyoti Singh

Taj Mahal: पकड़े गए चारों युवकों का कहना है कि उन्हें इस नियम की जानकारी नहीं थी। वह सिर्फ ताजमहल घूमने आए थे। अगर उन्हें इस बावत कोई भी जानकारी होती तो वह ऐसा कभी नहीं करते। फिलहाल पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा 153 के तहत केस दर्ज किया है।

Agra: ताजमहल की मस्जिद में गुपचुप नमाज पढ़ रहे थे युवक, CISF ने पकड़ा तो कहने लगे…
आगरा के ताजमहल परिसर की मस्जिद में नमाज पढ़ते हुए सीआईएसएफ की टीम ने चार युवकों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से तीन युवक हैदराबाद के हैं, जबकि चौथ युवक आजमगढ़ का निवासी है। चारों को ताजगंज पुलिस के सुपुर्द किया गया है। चारों ही पर्यटक हैं। बता दें चारों युवक बुधवार को ताजमहल का दीदार करने गए थे। गौरतलब है कि चारों ताज परिसर में बनी मस्जिद में सिर्फ शुक्रवार को ही नमाज अदा करने की इजाजत है। शुक्रवार के अलावा ताजमहल मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ी जाती। साथ ही सिर्फ स्थानीय लोगों को आईडी दिखाने के बाद नमाज के लिए प्रवेश दिया जाता है। ऐसे में चारों पर्यटकों को बुधवार की शाम को नमाज पढ़ने के आरोप में पकड़ा गया है।
ये भी पढ़ें: Taj Mahal Case: महंत परमहंस दास की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई आज, जानें क्या है पूरा मामला

चारों पर्यटकों ने दी ये दलील

उधर, इंस्पेक्टर ताजमहल भूपेंद्र बालियान ने बताया कि चारों युवक पुलिस हिरासत में हैं। चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं पकड़े गए युवकों का कहना है कि उन्हें इस नियम की जानकारी नहीं थी। वह सिर्फ ताजमहल घूमने आए थे। अगर उन्हें इस बावत कोई भी जानकारी होती तो वह ऐसा कभी नहीं करते। फिलहाल पुलिस ने उनसे पूछताछ कर चारों को स्थानीय ताजगंज पुलिस थाने के हवाले कर दिया है। साथ ही पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा 153 के तहत केस दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें: Sri Krishna Janmbhoomi Case: ईदगाह मस्जिद हटाने की याचिका पर मथुरा कोर्ट आज करेगा सुनवाई

माहौल बिगड़ने की आशंका

वहीं पुलिस का कहना है कि ताजमहल की आंतरिक सुरक्षा सीआईएसएफ के पास है। सीआईएसएफ ने युवकों को पकड़ा है। उन्होंने धर्मस्थल पर ऐसा काम किया है जिससे माहौल खराब हो सकता था। दूसरे लोग इसी बात का मुद्दा बना सकते हैं। इसलिए चारों के खिलाफ मुकदमा लिखकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही युवकों के परिजनों को कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी। ताकि वे उनकी जमानत ले सकें। पुलिस पकड़े गए युवकों के प्रमाणपत्रों का भी सत्यापन करा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो