29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री योगी ने अटल जी के गांव में की ये बड़ी घोषणा, बताया किस तरह होगा गांव का विकास

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 8 Sep 2018, 6:06 PM IST

CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath

आगरा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री द्वारा बटेश्वर के रानी घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियां यमुना में प्रवाहित कीं। इसके बाद जैन धर्मशाला में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में साफ किया, कि 25 दिसंबर को अटल जी के जन्म दिवस के अवसर पर बटेश्वर के विकास की कार्य योजना शुरू हो जायेगी।

ये भी पढ़ें - अटल जी की अस्थि विसर्जन के दौरान इस खास मेहमान पर रहीं सबकी निगाहें, पहली बार आईं बटेश्वर

ये बाले मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलीला मैदान के पास बने जैन मंदिर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कहा कि उत्तर प्रदेश के वासियों का सौभाग्य है कि देश के महान सपूत अटल जी की जन्मभूमि, शिक्षा भूमि और कर्म भूमि यह रहा है। अटल के पैतृक गांव के विकास के लिए प्रदेश सरकार कार्ययोजनाओं पर काम कर रही है। बहुत जल्द यहां अटल जी का स्मारक, एकेडमी सहित तमाम विभाग स्थापित होंगे। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन से पूर्व अभूतपूर्व विकास कार्य बटेश्वर की धरती पर होंगे।

ये भी पढ़ें - अटल बिहारी वाजपेयी का जानिये क्या था असली नाम, शैक्षिक दस्तावेजों से हुआ बड़ा खुलासा


प्रकृति ने दी अटल जी को श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्थि विसर्जन के समय हुई तेज बारिश पर कहा कि अब तक वे जहां- जहां भी अटल जी की अस्थियों का विसर्जन करने गए हैं वहां प्रकृति ने भी अपने महान सपूत के बिछड़ऩे पर श्रद्धांजलि दी है। गोरखपुर में भी श्रद्धांजलि के समय मेघों ने वर्षा कर दी थी और आज बटेश्वर में भी यही हुआ। उन्होंने कहा कि पूर्वजों की साधना और अटल जी के कृतित्व का ही परिणाम था कि छोटे से गांव से निकला एक बालक प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचा। साथ ही देश के लोकतंत्र, संस्कृति को मजबूती प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी के योगदान को सदियों तक स्मरण किया जाएगा।

ये रहे मौजूद

श्रद्धांजलि सभा के दौरान प्राविधिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग आशुतोष टण्डन गोपाल जी, सांसद चौधरी बाबूलाल, विधायक रानी पक्षालिका सिंह, जगन प्रसाद गर्ग, राम प्रताप सिंह चौहान, योगेन्द्र उपाध्याय, हेमलता दिवाकर, जितेन्द्र वर्मा, पूर्व मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा आयुक्त अनिल कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक अजय आनन्द, उप पुलिस महानिरीक्षक लव कुमार, जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक तथा मुख्य विकास अधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग