11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा 2019 में भाजपा के हथियार से मात देने का कांग्रेस ने बनाया प्लान

कांग्रेस टीम में आईटी योद्धाओं को इस बार पारिश्रमिक भी, जिला स्तरीय टीम करेगी सोशल मीडिया पर भाजपा का मुकाबला

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Jul 11, 2018

congress

congress

आगरा। 2019 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। भारतीय जनता पार्टी के हाल में हुए एक दिवसीय कार्यक्रम के बाद आगरा कांग्रेस महानगर और जिला टीम ने आईटी योद्धाओं की एक टीम तैयार की है। सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी से मुकाबला करने के लिए आईटी के योद्धाओं को तैयार किया जा रहा है। आईटी की टीम भारतीय जनता पार्टी की पोल खोल का काम करेगी।

जिलाध्यक्ष बोले पोल खोलेगी आईटी टीम
कांग्रेस जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने बताया के लोकसभा 2019 की तैयारियों के लिए कांग्रेस ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार जिला स्तर पर आईटी की टीम को जगह दी गई है। इस टीम को पारिश्रमिक भी दिया जाएगा। दुष्यंत शर्मा का मानना है आधुनिक भारत में सोशल मीडिया पर लोग ज्यादा सक्रिय होने लगे हैं और भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया पर लोगों को बरगला कर कांग्रेस का दुष्प्रचार कर रही है। कांग्रेस सरकार ने पिछले कई दशकों से विकास की राजनीति की है। लेकिन, भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस का दुष्प्रचार करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। जिला स्तर पर बनाई गई आईटी की टीम भारतीय जनता पार्टी की पोल खोलने का काम करेगी। आगरा में 9 विधायक दो सांसद और एक मेयर होने के बावजूद विकास दूर-दूर तक नहीं हुआ। जनता को गंगाजल, एयरपोर्ट, बैराज और पर्यटन को बढ़ावा देने के लुभावने वादे भारतीय जनता पार्टी ने किए। लेकिन आज तक आगरा की जनता को गंगाजल की एक बूंद नसीब नहीं हो पा रही। यमुना सूखी हैं और एयरपोर्ट पर जहाज नहीं आते। ताजमहल सहित कई ऐतिहासिक स्मारकों पर अतंरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं नहीं हैं।

सोशल मीडिया पर आगरा की जनता से छलावा
भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार ऐसा प्रचार किया जा रहा है कि आगरा की जनता के साथ छलावा किया जा रहा है। गंगाजल के नाम पर लोगों को धोखा दिया जा रहा है, 20 सालों से चल रहा गंगाजल प्रोजेक्ट अगले 2 साल तक भी आगरा में पूरा नहीं हो सकेगा, जिस प्रकार से काम चल रहा है। जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी की सोशल मीडिया टीम लगातार दुष्प्रचार कर रही है और आगरा वासियों को गुमराह कर रही है। आईटी के दौर में कांग्रेस भी अब भाजपा की पोल खोलकर जनता के सामने सच रखेगी जनता को बताएगी कि चार साल की मोदी सरकार ने क्या किया है। किसानों के बिजली के बिल बढ़ा दिए गए हैं जिससे वे आर्थिक तंगी से परेशान हो रहे हैं। देहात क्षेत्रों में बिजली का बुरा हाल है तो शहर में अभी टोरेंट मनमानी पर उतर आई है। छह घंटे तक कटौती की जा रही है भीषण गर्मी में जनता त्राहि त्राहि कर रही है और भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया पर अपनी वाह वाही कर रही है। इस बार लोक सभा 2019 चुनाव में उन मुद्दों को लेकर जनता के सामने जाया जाएगा जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा से किए थे और पूरे नहीं हो सके। आगरा में जब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आए थे तो उन्होंने एक साल के अंदर यमुना में पानी के जहाज और नौकायन करने की बातें करी थी जो सरकार के झूठे वादे को पूरा करने के लिए काफी है। अब तक यमुना में पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई आठ महीने यमुना सूखी रहती है। बरसात के दिनों में जो पानी आता है वह बर्बाद हो जाता है। पानी संचय की कोई व्यवस्था नहीं है बैराज नहीं बना। ऐसे तमाम मुद्दों को लेकर सोशल मीडिया की टीम भारतीय जनता पार्टी की पोल खोलेगी।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग