आपको बता दें कि इस अध्ययन से पता चला है कि ट्रंप का संपर्क मोदी की तुलना में पांच गुणा ज्यादा है और पोप फ्रांसिस की तुलना में 12 गुणा अधिक। अध्ययन में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि सऊदी अरब के शाह सलमान रीट्वीट करने के मामले में सबसे आगे हैं। मई 2017 से मई 2018 के बीच सलमान ने महज 11 ट्वीट किए हैं। लेकिन उनके हर ट्वीट ने औसतन 1,54,294 रीट्वीट दिए। इस मामले में अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप सलमान के औसत से भी कम महज 20 हजार 319 रहा है। इस अध्ययन में एक चौंकाने वाली बात सामने आई कि अमरीकी विदेश मंत्रालय एकमात्र अमरीकी सरकारी विभाग है जो कि ट्रंप के निजी ट्वीटर खाते @realDonaldTrump को फॉलो नहीं करता है। सबसे हैरत करने वाली बात यह है कि अमरीका का विदेश मंत्रालय ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी और ईरानी विदेशमंत्री जवाद जरीफ को फॉलो करता है।