
आगरा। पानीपत फिल्म को लेकर जाट समुदाय द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। महाराजा विश्वेन्द्र के आह्वान पर आगरा में सोमवार को प्रदर्शन किया गया। फिल्म पर बैन लगाने की मांग की गई।
इस बात का विरोध
जाट समाज के प्रमुखजन कलक्ट्रेट पहुंचे। बताया गया कि जाट समाज के सिरमौर, भरतपुर के संस्थापक एवं श्रेष्ठ शख्सियत महाराजा सूरजमल पर फिल्मकार आशुतोषगोवारिकर की मेगा बजट फ़िल्म पानीपत... द ग्रेट बिट्रेयल में फिल्माए गए दृश्यों में सूरजमल को आगरा किला मांगते हुए और हरियाणवी में डायलॉग में बोलते हुए दिखाया है, जो गलत है। समाज के लोगों ने मांग की है कि फ़िल्म को तत्काल प्रदर्शन से रोका जाए औऱ उन सभी संवाद एवं दृश्यों को हटाने की मांग की, जिस कारण पूरे जाट समाज के स्वाभिमान पर चोट पहुंची है।
ये रहे मौजूद
ज्ञापन देने वालों में रामेश्वर चौधरी, एडवोकेट शैलराज सिंह, लखपत सिंह चाहर, ओपी वर्मा, सुनील चौधरी, चौ.यशपाल राणा, कप्तान सिंह चाहर, चौ.सुरेंद्र सिंह, अमित सिंह, मोहन सिंह चाहर,नगेन्द्र फौजी, यतेंद्र चाहर, बहन मालती चौधरी, नीरज ठेनुआ, राहुल चौधरी, नरेंद्र सिंह, केशव सिंह चाहर के साथ डॉ. हृदेश चौधरी सहित समाज के तमाम लोग मौजूद रहे।
Published on:
9 Dec 2019, 5:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.