12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने 15.4 लाख रुपये लूटे

व्यापारी का कार रुकवाई और स्वयं को क्राइम ब्रांच का बताया। रात्रि में हुई घटना। व्यापारियों में आक्रोश

2 min read
Google source verification
loot

loot

आगरा। आधी रात को पुलिस की वर्दी पहने बदमाशों ने व्यापारी को लूट लिया। कुल 15.4 लाख रुपये लूटे हैं। इस घटना के बाद व्यापारी ने सबक सीखा है कि रात्रि में पुलिस वाला कार रुकवाए तो रुकना नहीं है।

यह भी पढ़ें

आज है शनिवार, शनि पूजा का हकदार कौन, देखें वीडियो

ऐसे हुई घटना

थाना न्यू आगरा के अंतर्गत लोहियानगर, बल्केश्वर निवासी चंदन गुप्ता पुत्र दिनेश गुप्ता का रिफाइंड घी का व्यापार है। वह छत्ता बाजार में व्यापार करते हैं। शुक्रवार की रात्रि में वह कार से अपने घर लोहिया नगर जा रहे थे। लंगड़े की चौकी के पास दो पुलिस वालों ने कार रुकवाई। पुलिस को देखकर चंदन गुप्ता ने कार रोक दी। वास्तविकता यह थी कि पुलिस की वर्दी में बदमाश थे। कार रुकते ही बदमाशों ने स्वयं को क्राइम ब्रांच का बताया और कार की तलाशी लेने की बात कही। कार चला रहे चंदन गुप्ता को पीछे बैठा दिया। एक बदमाश ड्राइविंग सीट पर बैठ गया।

यह भी पढ़ें

आखिर ऐसा क्या हुआ कि बेड़ियों में जकड़ी प्रेमिका पहुंची थाने


हाथरस रोड पर दो घंटे तक घुमाते रहे

बदमाशों ने चंदन गुप्ता को मारने की धमकी दी। कार को जल संस्थान चौराहे की ओर ले गए। वहां पहले से ही दो बदमाश थे। वे भी कार में बैठ गए। इस तरह कुल चार बदमाश कार में थे। चंदन गुप्ता के साथ मारपीट की। कार को हाथरस रोड पर ले गए। करीब दो घंटे तक कार घुमाते रहे। कार में रखे 15 लाख 40 हजार रुपये लूट लिए। व्यापारी को रोड पर फेंक गए और भाग गए।

यह भी पढ़ें

अक्षय कुमार की पैडमैन से प्रेरित होकर कंप्यूटर इंजीनियरिंग के छात्र ने खोला 'पैड बैंक'

निशाने पर व्यापारी

व्यापारी चंदन गुप्ता ने रात्रि एक बजे थाना न्यू आगरा पुलिस को लूट की सूचना दी। पुलिस ने रात्रि में चेकिंग का संदेश प्रसारित किया, लेकिन बदमाशों का कोई अता-पता नहीं चला। शनिवार को व्यापारियों ने लूटपाट की घटना पर आक्रोश जताया। व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा है। पिनाहट में व्यापारी के यहां 55 लाख रुपये की डकैती हुई है, जिसका खुलासा आज तक नहीं हुआ है। जगनेर के दवा व्यापारी का अपहरण हुआ था। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया, जिसके लिए पुलिस के आभारी हैं।

यह भी पढ़ें

पत्रिका स्पेशल : इस स्वास्थ्य उपकेंद्र पर वर्षों से नहीं आये डॉक्टर