2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुस्साहसिक वारदात: नकाबपोश बदमाशों ने दुकानदार को गोली से उड़ाया

दुकान के सामने बाइक रोकी और ताबडतोड फायरिंग कर दी। बदमाशों की अंधाधुंध फायरिंग से दहशत मच गई, बाइक सवार बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Jun 25, 2018

ssp agra

ssp amit pathak at hospital

आगरा। देर रात थाना मलपुरा के धनौली में एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दुकानदार अपनी दुकान में कमेटी डाल रहा था। ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना में एक अन्य दुकानदार को भी गोली लगी है। उसका इलाज चल रहा है। घटना के 10 घंटे बाद भी पुलिस बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। माना जा रहा है कि दुकानदार की हत्या रंजिशन की गई है। पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: विवाहिता की अर्थी को दाह संस्कार के लिए रोका, ये थी वजह

बाइक सवार बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए

रविवार रात धनौली मलपुरा में दुकान पर कारोबारी वैजनाथ कटारा, शिव कुमार सहित अन्य लोग बैठे हुए थे। बाइक सवार बदमाश आए, उन्होंने दुकान के सामने बाइक रोकी और ताबडतोड फायरिंग कर दी। बदमाशों की अंधाधुंध फायरिंग से दहशत मच गई, बाइक सवार बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। दुकान के बाहर खून से लथपथ कारोबारी वैजनाथ कटारा और शिव कुमार को लेकर एसआर हॉस्पिटल, सांई की तकिया पहुंचे। इससे पहले ही वैजनाथ कटारा की मौत हो गई, शिव कुमार को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल में एसएसपी अमित पाठक सहित पुलिस अधिकारी पहुंच गए, हत्या के कारणों और बदमाशों की छानबीन में पुलिस जुटी हुई है। बाइक सवार बदमाशों की ताबडतोड फायरिंग और कारोबारी वैजनाथ की हत्या से बाजार बंद हो गया, दुकानदार दहशत में आ गए। कारोबारी की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: कतर से आई दुल्हन लगा रही थाने के चक्कर, होटल में पति ने रखा और फिर...

सुबह सुराग तलाशने में जुटी पुलिस
पुलिस ने सोमवार सुबह कई लोगों से इस मामले में पूछताछ की है। लेकिन, अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस की एक टीम हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए जुट गई है।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: पुलिस चौकी पर सोती रही पुलिस, लुट गया कारोबारी का घर