पुलिस को बताई ये कहानी
न्यू आगरा पुलिस को कारोबारी ने बताया कि उसके दो पुत्र हैं। छोटे पुत्र को उन्होंने संपत्ति से बेदखल कर दिया है, जिसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ शास्त्रीपुरम में रह रहा है। अब फिर से उसकी पत्नी घर आने का प्रयास कर रही है। वहीं पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही सास, ससुर उसे परेशान कर रहे हैं। मामले को सुनने के बाद पुलिस दोनों को थाना न्यू आगरा ले आई। पुलिस ने महिला से तहरीर देने के लिए कहा, इस पर पीड़ित महिला ने तहरीर देने से इंकार कर दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।