
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, युवा कारोबारी की दर्दनाक मौत
आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार रात एक हादसे में युवा कारोबारी मौत हो गई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फतेहाबाद के निकट नीचे उतरते ही कार पेड़ से टकरा गई। इस भीषण हादसे में युवा कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार अन्य लोग घायल हो गए। युवा कारोबारी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं शनिवार को अंत्येष्टि संस्कार में युवा कारोबारी की मौत पर कई राजनीतिक नेताओं ने शोक व्यक्त किया।
कार टकराई पेड़ से
फिरोजाबाद जिले के नगला बरी चौराहा निवासी संजू बघेल (26) के अंग्रेजी और देशी शराब के ठेके हैं। संजू अपने दोस्त भाजयुमो के जिला संयोजक देवेश भारद्वाज, बाबा गैस एजेंसी के संचालक और आरएसएस के योगेंद्र यादव और कोटला चुंगी निवासी चितरंजन शर्मा के साथ अपनी कार से उन्नाव गए थे। शुक्रवार रात को सभी कार से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से उन्नाव से फिरोजाबाद के लिए निकले थे। एक्सप्रेस वे पर आगरा के फतेहाबाद की ओर से फिरोजाबाद रोड पर आ रहे थे। इसी बीच कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने के दौरान तेज आवाज हुई। सूनसान एक्सप्रेस पर दुर्घटना की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। दुर्घटना में संजू बघेल गंभीर घायल हो गया, जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
इलाज के लिए भेजे घायल
हादसे के बीच चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने संजू बघेल को मृत घोषित कर दिया। ये खबर जब परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। संजू बघेल का अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर कर दिया गया। संजू के अंतिम संस्कार में कई राजनीतिक नेताओं ने शोक व्यक्त किया। इस हादसे में देवेश भारद्वाज का फीरोजाबाद ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। जबकि योगेंद्र यादव को गंभीर अवस्था में रेनबो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
Updated on:
14 Jul 2018, 5:41 PM IST
Published on:
14 Jul 2018, 5:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.