शहर में नहीं दिखे गंदगी
उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों से साफ कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि शहर में कहीं भी गन्दगी न रहे, सड़क के गड्ढ़ों को भर दिया जाए। कूड़े को सीधे कूड़े गाड़ी में डाला जाए। कूड़ा सड़क पर न गिरने पाये, ताकि आगरा शहर साफ सुथरा दिखे। उन्होंने जिलाधिकारी व नगर आयुक्त को महापौर के साथ बैठक कर फेरा नीति के तहत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम व जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी मेनहोल खुले न हो, जो मेनहोल खुले हों, उन्हें ढक दिया जाए।