बैठक का आयोजन
जिलाधिकारी गौरव दयाल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई, जिसमें जननी सुरक्षा योजना , आशाओं को भुगतान, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, परिवार कल्याण कार्यक्रम नियमित टीकाकरण तथा प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना आदि कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।