2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों को स्कूल में साथ ले जाना होगा एक पौधा, जिलाधिकारी ने दिए आदेश

जिलाधिकारी ने कहा कि पौधारोपण में विभिन्न विभागों के साथ-साथ आम जनता का सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 3 May 2018, 9:06 AM IST

DM Gaurav Dayal

DM Gaurav Dayal

आगरा। अब बच्चों को स्कूल में अपने साथ एक पौधा ले जाना होगा। इस पौधे को नियत स्थान पर लगाना होगा। इसके बाद इसकी देखभाल करनी होगी। इसके लिए बच्चों को जागरुक किया जाए। जिलाधिकारी गौरव दयाल ने ये आदेश अधिनस्थ अधिकारियों को दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि वृहद पौधारोपण करने के लिए सभी सामाजिक संस्थायें, शैक्षणिक संस्थायें, होटल एशोसियन, फैक्ट्री एशोसियन एवं अन्य संस्थायें जो पौधा रोपण में अपना सहयोग करना चाहती हैं वे पौधे लगाने का अपना लक्ष्य निर्धारण करके बतायें, लक्ष्य के अनुपात में यदि उनके पास स्थान नहीं है तो प्रशासन द्वारा उन्हें स्थान उपलब्ध करा दिया जाएगा।

बैठक में दिए निर्देश
जिलाधिकारी गौरव दयाल ने कलेक्ट्रेट में पौधारोपण से सम्बन्धित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि बच्चों को पेड़ों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए, उनकी उपयोगिता एवं उनसे सम्बन्धित कहानियों से भी उन्हें परिचित कराएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे से एक पौधा मगवायें तथा उसी के द्वारा लगवाकर उसके देख भाल के लिए भी उसे प्रेरित करें। उन्होंने सीबीएससी विद्यालयों के प्रबन्धकों से कहा कि प्रधानाचार्य एवं कक्षा अध्यापकों को जिम्मेदारी दें कि वह बच्चों को एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करें साथ ही जो पौधे लगाये जायेें उनका रजिस्ट्रेशन आवश्यक रुप से कराएं।

चलेगा खास अभियान
जिलाधिकारी ने कहा कि पौधारोपण में विभिन्न विभागों के साथ-साथ आम जनता का सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है। जिस प्रकार पूरव में गंगा हरितमा अभियान चलाया गया है उसी प्रकार पश्चिम क्षेत्र में भी चलाया जाए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भंडारे किये जाते हैं उसी प्रकार पौधारोपण हेतु पौधा भंडारा भी किया जाये और संस्थायें स्थान चिन्हित करके वहां पौधारोपण करायें तथा उनकी देखभाल भी करें और लगाये गये पेड़ों का रजिस्ट्रेशन भी अवश्य करायें।

डीएफओ को दिए ये निर्देश
जिलाधिकारी द्वारा डीएफओ से कहा गया कि ऐसी प्रजाति के पेड़ों की लिस्ट तैयार की जाये जिसको जानवर नहीं खाते हों। बैठक में विभिन्न संस्थाओं से आये व्यक्तियों से जिलाधिकारी ने पौधारोपण करने एवं उन्हें जीवित बनाये रखने के लिए सुझाव लिए। जिस पर लोगों के बताया कि जिन पेड़ों में कम पानी की आवश्यकता होती है ऐसे पेड़ों को चिन्हित करके लगाया जाये। बैठक में डीएफओ द्वारा पेड़ों से सम्बन्धित विभिन्न जानकारी देते हुए चित्र के माध्यम से भी प्लान्टेशन के बारे में समझाया गया। इस अवसर पर शिक्षण संस्थाओं, सीबीएससी संस्थाओं के संचालक, विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश