
आगरा। डॉ. भीमराव अबंडेकर विश्वविद्यालय (डीबीआरएयू) छात्रसंघ चुनाव की रणभेरी बज गई है। विश्वविद्यालय ने पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही छात्रों में गहमागहमी शुरू हो गई है। अब छात्र संगठनों के दम-खम का परीक्षण होगा। 10 अक्टूबर, 2017 को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 16 अक्टूबर को मतदान होगा। नामांकन प्रक्रिया विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में होगी। विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर भी पूरा कार्यक्रम देखा जा सकता है। इस पर फार्म, नियम और मतदाताओं की सूची अपलोड कर दी गई है। प्रोफेसर आशा अग्रवाल को मुख्य चुनाव अधिकारी घोषित किया गया है।
ये है चुनाव कार्यक्रम
नामांकन पत्र भरने की तारीखः 10 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से अपराह्न दो बजे तक
नामांकन पत्रों की जांचः 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से
नाम वापसीः 12 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न एक बजे तक।
प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशनः 12 अक्टूबर को अपराह्न तीन बजे तक।
चुनाव प्रचारः 14 अक्टूबर की शाम पांच बजे तक
मतदानः 16 अक्टूबर को प्रातः नौ बजे से दोपहर 12.30 बजे तक
मतगणनाः 16 अक्टूबर को अपार्हन 1.30 बजे से
चुनाव परिणामः 16 अक्टूबर को मतगणना समाप्त होने के तत्काल बाद
इन पदों के लिए होगा चुनाव
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त सचिव, पुस्तकालय सचिव और सात संकाय प्रमुख। छात्रसंघ का कार्यकाल 15 मई, 2018 तक होगा। कुल मतदाता 2370 हैं।
ये हो सकते हैं प्रत्याशी
छात्रसंघ चुनाव में हर कोई प्रत्याशी नहीं हो सकता है। इसके लिए उम्र सीमा तय कर दी गई है। स्नातक के लिए 22 साल, स्नातक चार वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए 23 साल, स्नातक के बाद डिप्लोमा करने वाले छात्रों के लिए 24 साल, परास्नातक के लिए 25 साल, एमफिल के लिए 28 साल, शोधार्थियों के लए 30 साल आय़ु सीमा होनी चाहिए। कक्षा में 75 फीसदी उपस्थिति भी अनिवार्य की गई है। इसका मतलब यह है कि नियमित रूप से कक्षा में न जाने वाले विद्यार्थी चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।
चुनाव के लिए रणभेरी बजने के साथ ही दावेदारों की तैयारी तेज हो गई है।
Updated on:
07 Oct 2017 09:53 am
Published on:
07 Oct 2017 09:50 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
