3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्यापारी पर ताबड़तोड फायरिंग, दहशत, बाजार बंद कर व्यापारियों ने काटा हंगामा

फतेहाबाद में दिनहाड़े फायरिंग से फैली दहशत, अपराधियों पर लगाम नहीं लगा पा रही आगरा पुलिस,धरने पर बैठे व्यापारी
2 min read
Google source verification
fatehabad

fatehabad

आगरा। जिला के फतेहाबाद में शुक्रवार सुबह मिष्ठान की दुकान पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। बदमाश फायरिंग कर भाग खडे़ हुए। बदमाशों की गोली से दुकान पर खडे ग्राहक को गोली लगी। गोली की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिसने घायल को उपचार के लिए आगरा भेजा दिया। व्यापारी के साथ चौथी बार घटना होने से आक्रोशित हो कर लोगों ने बाजार बंद कर हंगामा काटा। व्यापारी आरोपियों के खिलाफ धरने पर बैठ गये है। पुलिस के आलाधिकारी व विधायक जितेन्द्र वर्मा मौके पर पहुंचे।

घटनाक्रम के अनुसार थाना फतेहाबाद में सुभाष पैंगुरिया की मिष्ठान्न की दुकान है। वहां रोज की भांति उनका भतीजा अंजू दुकान खोलने पहुंचा। थोडी देर बाद ही अपाचे बाईक पर तीन बदमाश दुकान पर आये। उन्होने तमंचे से दुकान की ओर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुन बाजार में अफरातफरी मच गई। दुकान पर खडे़ ग्राहक अशोक के हाथ में गोली जा लगी, जिसे उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। व्यापारियों ने बाजार बंद कर हंगामा काटा और धरना पर बैठ गये।

मौके पर पहुंचे विधायक

सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अखिलेश नारायण सहित कई थानों को फोर्स मौके पर आ गया। भारतीय जनता पार्टी के विधायक जितेन्द्र वर्मा, समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक डाक्टर राजेन्द्र सिंह भी पहुंच गये। उन्होंने को समझाने का प्रयास किया लेकिन व्यापारी आरोपियों को पकड़ने की मांग कर रहे थे।

चौथी बार हुई घटना
व्यापारी सुभाष पैगुरिंया के साथ यह पहली घटना नहीं है। यह चौथी बार हुआ है सन् 2016, 2017, 30जनवरी 18 को बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था, लेकिन आज तक आरोपी पकड़े नहीं गये। जिससे बदमाशों के हौसले बुलंद है।

पुलिस की लापरवाही पर आक्रोश
घटना के बाद व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला, जो कि पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। व्यापारियों का कहना है कि यदि पुलिस पहले की घटनाओं में कड़ी कार्यवाही करती तो बदमाश फिर से वारदात को अंजाम नहीं देते।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग