7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद आगरा की सेंट्रल जेल भेजे गए चार सजायाफ्ता कैदी

बागपत जेल में पूर्वांचल के माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद चार सजायाफ्ता कैदियों को आगरा सेंट्रल जेल भेजा गया है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Jul 16, 2018

Munna Bajrangi murder

Munna Bajrangi murder

आगरा। बागपत जेल में पूर्वांचल के माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद चार सजायाफ्ता कैदियों को आगरा सेंट्रल जेल भेजा गया है। सूत्रों की मानें तो पुरानी शिकायतों, गैंगवार और जेल में गुटबाजी की चलते अनहोनीकी आशंका से बंदियों को जहां तहां शिफ्ट किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - भाजपाई बने बीएलओ, 2019 से पहले शुरू किया ये बड़ा अभियान

किसी गैंग से नहीं इनका संबंध
मेरठ जेल से आगरा सेंट्रल जेल में शिफ्ट किए गए इन चारों बंदियों का किसी गैंग से कोई संबंध नहीं है। जेल अधिकारियों की मानें तो इनको आगरा सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही थी। प्रशासनिक आधार पर चारों सजायाफ्ता कैदियों को आगरा सेंट्रल जेल भेजा गया है।

ये भी पढ़ें - हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गया किसान, इस शर्त पर उतरा

ये हैं कैदियों के नाम
आगरा सेंट्रल जेल में शिफ्ट किए गए कैदी प्रदीप पुत्र हरवीर 2010 में हत्या के मामले में जेल में निरुद्ध है। सोहनवीर उर्फ पप्पू निवासी हस्तिनापुर के गांव पाली का रहने वाला है। वर्ष 2008 से मेरठ जेल में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। सत्यवीर पुत्र वेदराम थाना परीक्षतगढ़ के रसूलपुर का रहने वाला है, वह भी हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है, वहीं विनीत पुत्र सतवीर निवासी निलोहा मवाना 2005 से हत्या के मामले में सजायाफ्ता है।

ये भी पढ़ें - किशोरी ने क्यों लगाया पिता और भाई पर ये गंभीर आरोप, तीन पेज के सुसाइड नोट का सच जानने में जुटी पुलिस

ये भी पढ़ें - जब निकली दलित की बारात, तो मूछों पर ताव देने वाले घर में ताला लगाकर भागे

ये भी पढ़ें - एक बेटी ने सुसाइड से पहले लिखा तीन पेज में दिल में छुपा दर्द, पढ़कर कांप जाएगी रूह

ये भी पढ़ें - इन पति पत्नी पर पुलिस ने रखा था 50 हजार का इनाम, पीछे खूब दौड़ी पुलिस, अब आए पकड़ में