25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Agra / गांधीजी के बारे में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों की ये है राय

गांधीजी के बारे में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों की ये है राय

इंजीनियरिंग छात्रों ने ली गांधी जी के आदर्शों पर चलने की शपथ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 1 Oct 2018, 6:21 PM IST

gandhi jayanti

गांधीजी के बारे में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों की ये है राय

आगरा। महात्मा गांधी ने देश की आजादी में जो योगदान दिया, उसे देश कभी भुला नहीं सकता है। इस बार देश महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहा है। गांधीजी की इस जयंती पर पत्रिका की टीम द्वारा विभिन्न आयु वर्ग के लोगों से बातचीत की जा रही है कि वे गांधीजी के बारे में क्या सोचते हैं। सोमवार को पत्रिका टीम ने आरबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के पॉलीटेक्निक छात्रों से बातचीत की और जाना कि गांधीजी के बारे में उनकी क्या सोच है।

सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष के छात्र यश सक्सेना का कहना है कि गांधीजी ने देश को आजाद कराने के लिए जिस तरीके से अहिंसा का रास्ता अख्तियार किया, उससे वे बेहद प्रभावित हैं। अहिंसा को ताकतवर हथियार बनाकर जिस प्रकार अंग्रेजों को देश छोड़ने पर मजबूर किया, उसी प्रकार इस देश में आज भ्रष्टाचार को भी दूर करने की जरूरत है। इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद जब वे नौकरी करेंगे तो सत्य और अहिंसा के बताए मार्ग पर चलेंगे। पत्रिका द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की उन्होंने सराहना की और संकल्प लिया।

सत्य की राह पर चलने का संकल्प
आरबीएस इंजीनियरिंग के मैकेनिकल के तृतीय वर्ष के छात्र मनोज कुमार ने कहा कि सत्य की राह पर चलकर वे देश के लिए कुछ करना चाहते हैं। जिस प्रकार उन्होंने सत्य और अहिंसा का संदेश दिया, उसी प्रकार गांधीजी ने एक और संदेश दिया था स्वच्छता का। मनोज का मानना है कि जब स्वच्छता रहेगी तो मन में अच्छे विचार आएंगे और तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। इसलिए दो अक्टूबर को वे अपने घर के आस पास स्वच्छता के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे।

चलेगा स्वच्छता अभियान
आरबीएस पॉलीटेक्निक के प्राचार्य डॉ.मनोज चौहान का कहना है कि गांधीजी के विचार और उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता है। दो अक्टूबर को उनके 150वीं जयंती पर कॉलेज प्रागंण में स्वच्छता का संदेश देकर सफाई अभियान चलाया जाएगा। छात्रों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जाएगा।