14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेढ़ साल की बच्ची के साथ गैंगरेप

हैवानों ने डेढ़ साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप किया। छह दिन बाद घटना का खुलासा हुआ तो परिजनों के होश उड़ गए।

2 min read
Google source verification
rape

rape

आगरा। ये खबर नहीं, सबसे बुरी खबर है। अगर हैवानियत की कोई हद होती तो हद तोड़ने वाली खबर है। आपको रुला देने वाली खबर है। हैवानों ने डेढ़ साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप किया। छह दिन बाद घटना का खुलासा हुआ तो परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस सक्रिय हो गई है। आरोपी फरार हैं।

यह भी पढ़ें

गैंगरेप के बाद नाबालिग छात्रा ने खुद को जिन्दा जलाया, गांव में तनाव

नहलाने के बहाने ले गए

घटना थाना लोहामंडी के अंतर्गत रहने वाले जूता कारीगर के बेटी के साथ हुई है।13 मई, 2018 को उनके यहां तीन युवक पप्पू, सोनू और राजकुमार आए। उन्होंने कहा कि बच्ची को घर से नहलाकर लाते हैं। जूता कारीगर और उसकी पत्नी ने अपने दिल का टुकड़ा उन्हें सौंप दिया और खुशी जताई कि पड़ोसी कितना प्यार कर रहे हैं। तीनों युवक बच्ची को एक घंटे बाद छोड़ गए।

यह भी पढ़ें

BIG NEWS माह-ए-रमजान के पहले दिन फिजा बिगाड़ने की कोशिश, धार्मिक स्थल में तोड़फोड़

स्त्री रोग विशेषज्ञ ने कहा- दुष्कर्म हुआ है

इसके बाद बच्ची का स्वास्थ्य खऱाब होना शुरू हो गया। बुखार और दस्त की शिकायत। कई चिकित्सकों को दिखाया, लेकिन कोई फायदा ही नहीं हुआ। किसी ने सलाह दी कि स्त्री रोग विशेषज्ञ को दिखाएं। बच्ची को स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास ले गए। जांच में पता चला कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। बच्ची के प्राइवेट पार्ट में जख्म है, जिससे संक्रमण फैल गया है। यह बात सुनकर बच्ची के माता-पिता सन्न रह गया। उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

यह भी पढ़े

डकैतों का खौफ, रात-रात भर जाग कर महिलायें और ग्रामीण दे रहे पहरा


थाना लोहामंडी में शिकायत

जूता कारीगर ने थाना लोहामंडी में राजकुमार, पप्पू और सोनू के खिलाफ बच्चे के साथ दुष्कर्म करने की तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब आऱोपियों की तलाश की जा रही है। तीनों आरोपी घर से गायब हैं। उधर, इस घटना के बाद हर कई तीनों युवकों पर थू-थू कर रहा है। उनके घर वाले मुंह छिपाते फिर रहे हैं।

यह भी पढ़ें

क्लास में छात्र सो गया, तो अध्यापक ने दी बड़ी सजा, देखें वीडियो