टहलने आते हैं लोग, कुत्ते ने किया हमला
सेंट्रल जेल के सामने लोग टहलने जाते हैं। नगला बेर निवासी जतिन निगम अपने साथियों के साथ सुबह खेलने गया था। कुछ देर बाद ही स्थानीय निवासी राजेश अपनी पत्नी और पालतू जर्मन शेफर्ड के साथ टहलने आ गए। राजेश के हाथ से जर्मन शेफर्ड छूट गया तो उसने जतिन पर हमला कर दिया। उसे नीचे गिरा लिया और आंख पर दांत मार दिया। खून से लथपथ बच्चे को जीजी हॉस्पिटल में लाया गया। उन्होंने कुत्ता लेकर आए दंपति को हिरासत में ले लिया, उन्होंने बच्चे का इलाज कराने के लिए कहा है। इस मामले में बच्चे के परिजनों की तहरीर पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया जाएगा।