16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

20505 लोगों के घर में होगा निशुल्क उजाला, ग्राम शक्ति दिवस पर मिला उपहार

ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम में सांसद चौधरी बाबूलाल ने बताई सरकार की विभिन्न योजनाएं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 29 Apr 2018, 7:38 AM IST

Gram Swaraj Campaign

Gram Swaraj Campaign

आगरा। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय के पद चिन्हों पर चलते हुए अपनी समस्त योजनाओं को समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। सरकार द्वारा गरीबों का जीवन स्तर बढ़ाने के लिए जनधन योजना, उज्जवला योजना, सुकन्या धन योजना, किसान बीमा योजना आदि अनेक योजनाओं को प्रारम्भ किया गया है, जिससे देश और प्रदेश का गरीब, किसान, मजदूर एवं अन्य सभी पात्र व्यक्ति लाभान्वित हों रहे हैं। ये विचार सांसद फतेहपुर सीकरी चौधरी बाबू लाल ने विकास खण्ड बिचपुरी स्थित लखनपुर ग्राम के मान सिहं पैलेस में ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम के तहत आयोजित ग्राम शक्ति दिवस पर मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए व्यक्त किए।

विद्युत सप्लाई पर बोले सांसद
उन्होंने उपस्थित बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि तूफान के बाद जिन क्षेत्रों में बिजली सपलाई सुचारु नहीं हुई है, वहां युद्ध स्तर पर कार्रवाई करते हुए तुरन्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। कार्यक्रम में विधायक हेमलता दिवाकर ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। उन्होंने लाइनमैन तथा जेई स्तर के अधिकारियों द्वारा ठीक से कार्य न करने पर अपनी नाराजगी प्रकट की। विधायक महेश गोयल ने कहा कि वर्तमान सरकार एक संवेदनशील सरकार है। इसलिए सरकार प्रत्येक कार्य को अन्त्योदय विचार धारा को ध्यान में रख कर कार्य कर रही है।


ये बोले अधिकारी
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने बताया कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आज ग्राम शक्ति दिवस के रुप में मनाया जा रहा है, जिसमें केन्द्र और राज्य सरकार कि विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधा लाभार्थी तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सौभाग्य योजना के तहत 20505 लोगों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए गए हैं। बिचपुरी ब्लॉक में 150 निःशुल्क विद्युत कनेक्शनों का प्रमाण पत्र जारी किया गया है, साथ ही 06 व्यक्तियों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अन्तर्गत प्रमाण पत्र दिए गए हैं।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, सांसद प्रतिनिधि रामेश्वर सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में मुख्य अभियन्ता दक्षिणांचल राजीव जैन द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियन्ता विद्युत हरीश बंसल, अधिशासी अभियन्ता विद्युत नरेश भारती, एसपी सिंह, परियोजना निदेशक अवधेश कुमार वाजपेयी, जिला विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार पाठक तथा खण्ड विकास अधिकारियों सहित अधिकाधिक संख्या में किसान एवं लाभार्थी उपस्थित थे।