28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिला अस्पताल में जान बचाने के लिए भागे डॉक्टर, कर्मचारी और मरीज आखिर ऐसा क्या हुआ पढ़िए पूरी खबर

इमरजेंसी में आए दो पक्ष आपस में भिड़े, जमकर हुई फायरिंग, राजपाल सिंह सिपाही थाना शाहगंज ने बहादुरी दिखाते हुए जिला अस्पताल में एक हमलावर को पकड़ा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 26 Jun 2018, 4:42 PM IST

injured

जिला अस्पताल में जान बचाने के लिए भागे डॉक्टर, कर्मचारी और मरीज आखिर ऐसा क्या हुआ पढ़िए पूरी खबर

आगरा। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दोपहर तक सबकुछ सामान्य था। लेकिन, यकायक गोलियों की आवाज से अफरा तफरी मच गई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी हुए फायरिंग से डॉक्टर, मरीज और कर्मचारी जान बचाने के लिए भागने लगे। फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं थाना शाहगंज के सिपाही राजपाल सिंह ने बहादुरी दिखाते हुए जिला अस्पताल में एक हमलावर को पकड़ा है। जिला अस्पताल छावनी में तब्दील हो गया है।

दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था

बताया गया है कि अकोला निवासी दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। एक पक्ष अकोला निवासी अजय, मनोज और दूसरे पक्ष के राकेश में मंगलवार को मारपीट हो गई। स्थानीय पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति भंग करने की कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों पक्षों का मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंची। यकायक यहां दोनों में मारपीट होने लगी। राकेश पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर डाली। इसमें अजय के गर्दन में गोली लग गई। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


रिवाल्वर से लगी गोली
रिवॉल्वर से गोली मारने के बाद आरोपी भागने में कामयाब हो गया। अजय की गर्दन में गोली लगी है। खून से लथपथ युवक को लेकर परिजन निजी अस्पताल पहुंचे, वहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं जिला अस्पताल की इमरजेंसी में फायरिंग की सूचना पर कई थानों का पुलिस फोर्स पहुंचा। थाना शाहगंज पुलिस के सिपाही ने एक हमलावर को पकड़ा भी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। सनसनीखेज घटना के बाद से जिला अस्पताल के डॉक्टर, कर्मचारी, मरीज और तीमारदारों में डर घर कर गया है। फायरिंग के काफी देर तक वार्ड से लोग बाहर नहीं आए। मौके पर पहुंची पुलिस के बाद लोग वार्ड से बाहर निकले।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग