26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन तलाक अध्यादेश पर मुस्लिम नेता ने पीएम मोदी से किया ये बड़ा सवाल, कहा जनता सब समझ चुकी है…, देखें वीडियो

राष्ट्रीय सर्वदलीय मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी ने कहा कि तीन तलाक के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी चुनावी कार्ड खेल रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 19 Sep 2018, 6:58 PM IST

triple talaq

triple talaq

आगरा। तीन बार तलाक कहकर रिश्तों को खत्म करने वाली प्रथा पर यानी तलाक-ए- बिद्दत अब कानूनन अपराध होगा। मोदी कैबिनेट ने तीन तलाक पर लाये गये अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद छह महीने तक यह अध्यादेश प्रभावी रहेगा। इस अध्यादेश के बाद हंगामा शुरू हो गया है। मुस्लिम नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ये हठधर्मिता है। शरीयत के कानून में ये बड़ा दखल है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

ये भी पढ़ें - triple talaq Ordinance: मोदी सरकार के अध्यादेश पर मुस्लिम नेता ने दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

भाजपा का चुनावी कार्ड
राष्ट्रीय सर्वदलीय मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी ने कहा कि तीन तलाक के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी चुनावी कार्ड खेल रही है। तीन तलाक का अध्यादेश को पारित करने के बाद हिंदू वोट को हथियाना चाहते हैं, लेकिन भारतीय आवाम अब बीजेपी को पहचान चुकी है। इनकी कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर है। पहले नोटबंदी की, फिर जीएसटी लगा कर उद्योगों को चौपट कर दिया।

ये भी पढ़ें - योगी सरकार में यादवों के बच्चों के साथ भेदभाव का लगा आरोप, प्राइमरी स्कूल में नहीं दी जा रही ड्रेस

ये उठाया सवाल
राष्ट्रीय सर्वदलीय मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी ने सवाल उठाया है कि अध्यादेश से तो ले आये, लेकिन कहीं ये प्रावधान रखा कि तलाक के बाद मुस्लिम महिला के पति की गिरफ्तारी हो जायेगी, तो उसके बच्चों का भरण पोषण कौन करेगा। क्या सरकार उसके लिए कोई व्यवस्था करेगी। उन्होंने कहा कि शरीयत के कानून में ये मोदी सरकार का बड़ा दखल है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस अध्यादेश के खिलाफ पूरा मुस्लिम समाज एकजुट है और राष्ट्रपति से मांग करते हैं, इस अध्यादेश को वापिस किया जाये।

ये भी पढ़ें - रात में घर से आ रही थी खटपट की आवाज, आंख खुली, तो उड़ गये होश

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग