27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हेल्थ: घर की रसोई में छिपा है गैस का अचूक इलाज

जानिए गैस होने किन चीजों का कर सकते हैं इस्तेमाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 6 Jun 2018, 11:44 AM IST

gas

gas

आगरा। ज्यादा खाने से अपच या गैस जैसी बीमारियां आम हो गई है। आधुनिक जीवन शैली में भागदौड़ और तनाव के चलते समय का अभाव हो गया है। जल्दबाजी में किया गया भोजन कई बीमारियां भी साथ लेकर आता है। ऐसे में कई बार छोटी छोटी बीमारियों में ही डॉक्टर के पास भागना पड़ता है। घर की रसोई में कई बीमारियों के राज छिपे हैं। जिनमें से एक है गैस का उपचार। घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाले मसालों से ही गैस का उपचार किया जा सकता है।

गरम पानी में काला नमक
आमतौर पर सभी घर की रसोई में काला नमक मिलता है। घर की रसोई का काला नमक गैस जैसी बीमारी में आपको डॉक्टर से दूर रख सकता है। सुबह गुनगुने पानी में एक चुटकी काला नमक खाने से गैस से दिनभर छुटकारा मिल सकता है।

हींग से भगाएं गैस
आमतौर पर छोटे बच्चों के पेट में भी जकड़न होने लगती है, जिसे हम समझ नहीं पाते हैं। छोटे बच्चों को गैस बनने पर गुनगुने पानी में हींग मिलाकर उनके पेट की मालिश करें, ऐसा करने से गैस दूर हो जाएगी। ये उपाय बड़े भी कर सकते हैं।

आजवाइन से करें गैस का उपचार
घरेलू चीजों में आजवाइन बहुत उपयोगी है। आजवाइन कई बीमारियों की दवा है। गैस बनने पर पानी को गुनगुना करें और उसमें आधा चम्मच आजवाइन मिला लें। इस पानी को छानकर पीने से पेट की कई तकलीफें दूर होंगी।

मैथीदाना भगाए कब्ज, गैस
हर घर में मैथीदाना इस्तेमाल होता है। दस बारह मैथीदाना के दानों को यदि रात में भिगोकर रख दें और सुबह उनका सेवन करें तो कब्ज और बदहजमी दोनों से राहत मिल सकती है।

सभी रोगों का इलाज है हल्दी
शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए हल्दी को सबसे असरदार माना गया है। गैस बनने पर गुनगुने पानी में हल्दी मिलाकर पीने से आराम मिल सकता है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग