29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सच हुई मौसम विभाग की चेतावनी, भारी बारिश के अलर्ट के बीच जमकर बरसे बादल

Monsoon in Agra : मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को तेज धूप और बुधवार को तेज बारिश फिर से पड़ सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 2 Jul 2018, 5:50 PM IST

monsoon

monsoon waiting in mp monsoon arrives

आगरा। मौसम विभाग की चेतावनी आखिरकार सच साबित हुई।। सोमवार की सुबह बारिश ने मौसम का मिजाज ठंडा कर दिया। सोमवार को विद्यालयों के खुलने का समय था, ऐसे में स्कूली बच्चों के लिए समस्या खड़ी हुई। पहले दिन बच्चे मौसम की मस्ती के बीच स्कूल पहुंचे। रेनी डे की उम्मीद लगाए छात्रों को निराशा हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को तेज धूप और बुधवार को तेज बारिश फिर से पड़ सकती है।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: सीग्रीन और सिल्वर ड्रेस में जब ताजमहल देखने पहुंची ये मशहूर अभिनेत्री, देखें तस्वीरें

ताजमहल पर पहुंचे पर्यटक
आगरा में रविवार रात से बारिश शुरू हो गई। सोमवार सुबह शहर में अच्छी बारिश हुई। बारिश की मस्ती के बीच ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या सुबह से अच्छी खासी होने लगी। शहर में जलभराव की समस्या सामने आई लेकिन, ताज का दीदार करने के लिए लोग सुबह से पहुंचने लगे। पिछले कई दिनों से आगरा में उमस और गर्मी ने लोगों को घरों में कैद करने को मजबूर कर दिया था। तेज धूप के चलते ऐतिहासिक स्मारकों के दीदार के लिए छुट्टियों में भी सैलानियों ने कम ही दिलचस्पी दिखाई लेकिन, सोमवार को मौसम सुहाना हुआ तो ताजमहल पर पर्यटक पहुंचने लगे।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: पतंजलि गोदाम में भीषण आग, लोगों के फंसे होने की आशंका

बारिश ने किया जलभराव
पहाड़ों पर बारिश ने तबाही मचाई है तो मैदानी इलाकों में बारिश होने से जगह जगह जलभराव हुआ है। आगरा में मेयर के क्षेत्र में कई स्थानों पर जलभराव हुआ। वहीं बारिश की चेतावनी के बीच मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मंगलवार को तेज धूप से एक बार फिर आगरावासी परेशान हो सकते हैं। लेकिन बुधवार को फिर से बारिश की संभावनाएं हैं। रविवार रात से सोमवार सुबह तक करीब साढ़े तीन एमएम बारिश दर्ज की गई है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग