26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश से छह जिलों पर भारी आफत, बृज में 17 लोगों की मौत

बारिश से छह जिलों पर भारी आफत, बृज में 17 लोगों की मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 27 Jul 2018, 11:56 PM IST

Water logging

Water logging

आगरा। उत्तर प्रदेश में 26 और 27 जुलाई को हुई भारी बारिश के चलते बृजक्षेत्र में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है।10 लोग घायल हुए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी, तूफान, आकाशीय बिजली और अतिवृष्टि के कारण मृत व्यक्तियों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारियों से कहा है कि भारी वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य युद्धस्तर पर संचालित किया जाए। घायलों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था की जाए। राहत व पुनर्वास के भी इन्तजाम के भी निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़ें

बारिश ने कैद कर दिए इस गांव के ग्रामीण, न आ सकेंगे और न जा सकेंगे, देखें वीडियो

लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री जी ने मृत व्यक्तियों के परिजनों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रभावितों के साथ है। उनकी हर सम्भव मदद की जाएगी। उन्होंने राहत और पुनर्वास कार्यों के प्रभावी संचालन के निर्देश देते हुए कहा कि भारी वर्षा से क्षतिग्रस्त अवस्थापना सुविधाओं की मरम्मत का कार्य तुरन्त प्रारम्भ किया जाए। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें

ताजमहल पर बारिश के बीच ऐसे रहे हालात

आगरा में छह मरे

आंधी, तूफान, आकाशीय बिजली और अतिवृष्टि से आगरा में छह, कासगंज में तीन, मैनपुरी में चार, बरेली में दो, मथुरा में एक, फिरोजाबाद में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इस तरह से बृज क्षेत्र में 17 लोगों की मौत दो दिन में हो चुकी है। इसके साथ ही आगरा में पांच, मथुरा में दो, कासगंज में तीन लोग घायल हुए हैं। यूपी में कुल 33 लोग मारे गए हैं।

यह भी पढ़ें

सावन विशेष: जानिए, क्यों बरेली को कहते हैं नाथ नगरी

ताजगंज में महिला की मौत

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार मालपाणी ने बताया कि जनपद में अधिक वर्षा के दृष्टिगत तहसील सदर के ताजगंज, सेवाराम की गली, निवासी मुरसलीन बेगम पत्नी नोमान, उम्र 45 वर्ष के सिर पर मकान की शहतीर गिरने से मृत्यु हो गयी है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन को चार लाख रूपये की राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें

भारी बारिश और खराब मौसम के चलते डीएम ने उठाया ये कदम

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग