1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाथूराम गोडसे को महात्मा और हिन्दुओं का रक्षक बताया, अमर रहें का नारा लगाया

नाथूराम गोडसे ने हिन्दुओं के मान सम्मान और रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान दे दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 22 May 2018, 8:30 AM IST

नाथूराम गोडसे

नाथूराम गोडसे

मिठाई बांटी

खंदारी स्थित शिवालय मंदिर पर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारत हिन्दू महासभा प्रदेश प्रभारी मनीष अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री अनिकेत अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के सुनील शर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष गिरवल प्रताप सिंह ने भाग लिया। जयंती समारोह मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में किया गया। मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा ने गोडसे को नमन करते हुए मिष्ठान्न वितरण किया। शिवालय नाथूराम गोडसे अमर रहें के नारों से गूंज उठा।

अस्थियां कर रहीं अखंड भारत का इन्तजार

कार्यकर्म का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मनीष अग्रवाल ने नाथूराम गोडसे के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नाथूराम गोडसे वीर क्रांतिकारी थे। उन्होंने अपना सर्वस्त जीवन अखंड भारत के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने हिन्दुस्तान के विभाजन का पुरजोर विरोध किया था। हिन्दुओं के मान सम्मान के लिए अपने जीवन का बलिदान दे दिया। आज भी उनकी अस्थियाँ पुनः अखण्ड भारत बनने का इन्तजार कर रही है। हिन्दू महासभा समस्त हिन्दुओं के सहयोग से अखंड भारत का निर्माण कर उनकी अस्थियों को गंगा में विसर्जित करेगी ।

गांधी की नीतियों के विरोधी थे

भाजपा नेता सुनील शर्मा ने कहा कि हमारे इतिहास से छेड़छाड़ की गई है। गोडसे महात्मा गाँधी की गलत नीतियों के विरोधी थे। उन नीतियों से हिन्दू समाज का पतन हो रहा था। अतः उन्होंने ये सब रोकने के लिए अपने युवा जीवन का बलिदान दे दिया।

ये रहे उपस्थित

विचार गोष्ठी में मंडल प्रभारी सोनू शर्मा ,जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा ,महानगर अध्यक्ष सचिन त्यागी ,जिला महामंत्री गोविन्द शर्मा, मंडल संगठन मंत्री विकास शर्मा, मंडल महामंत्री मनोज शर्मा, कानूनी सलाहकार बीपी सिंह चौहान, लखन शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप दुबे, ओमेंद्र त्यागी जी आदि उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश