scriptदो पत्नियों के झगड़े से परेशान पति ने दूसरी बीवी को उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया मामले का खुलासा | husband killed second wife troubled by fight between 2, police reveal | Patrika News

दो पत्नियों के झगड़े से परेशान पति ने दूसरी बीवी को उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया मामले का खुलासा

locationआगराPublished: Jan 17, 2020 12:37:11 pm

Submitted by:

suchita mishra

बुधवार की रात करीब 11 बजे हुई थी प्रीति नामक महिला की हत्या।

police

police

आगरा। बुधवार की रात करीब 11 बजे हुई प्रीति नामक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे से कम समय में ही खुलासा कर दिया। महिला का पति नाहर सिंह ही उसका हत्यारा निकला। नाहर सिंह अपनी दोनों पत्नियों के रोज रोज के झगड़े से परेशान था, इस कारण दूसरी पत्नी को जान से मार दिया फिर लट व हत्या की झूठी कहानी बना दी।
ये है मामला
गुरुवार को पुलिस लाइन में रात साढ़े नौ बजे प्रेस कांफ्रेस कर पुलिस ने बताया कि बड़ा बैनई गांव निवासी नाहर सिंह ( 35) तहसील में सफाई कर्मी है। दस साल पहले उसकी शादी शशि नामक महिला के साथ हुई थी। शशि व नाहर सिंह के तीन बच्चे भी हैं। पत्नी अक्सर बीमार रहने लगे तो डेढ़ साल पहले उसने प्रीति से दूसरी शादी कर ली। दूसरी शादी के बाद कुछ दिन तो दोनों पत्नियां साथ रहीं, उसके बाद उनका झगड़ा होने लगा। प्रीति ने शशि के साथ रहने से मना कर दिया। इसके बाद नाहर सिंह ने उसे एक किराए का घर दिलवा दिया। इसके बाद भी दोनों पत्नियों का झगड़ा खत्म नहीं हुआ। दोनों नाहर सिंह से पूरा वेतन मांगती थीं। दोनों के झगड़े से परेशान होकर पति नाहर सिंह ने प्रीति की हत्या की योजना बनाई।
यह भी पढ़ें

हिंदू युवा वाहिनी नेता व पूर्व शिवसेना नेता समेत तीन को अदालत ने सुनायी 20 साल के कारावास की सजा



वो उसे बाइक पर बैठाकर गांव ले जाने के बहाने साथ लेकर गया। रास्ते में उसके सिर पर ताबड़तोड़ पत्थर से प्रहार कर उसे मार डाला। फिर अपने सिर पर धीरे से पत्थर मारा। इस दौरान उसने पास में मौजूद 37 रुपए भी छिपा दिए और बाद चीखने लगा कि पत्नी को लुटेरों ने मार डाला। उसने कहानी बनाई कि लुटेरों ने 40 हजार रुपये लूटकर प्रीति को डंडे से पीट पीटकर हत्या की है।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
नाहर सिंह द्वारा हत्या की कहानी बनाने के बावजूद पुलिस को उस पर शक था, क्योंकि वारदात के दौरान उसे कोई चोट नहीं आयी थी। इसी बीच पुलिस को एक और सुराग तब मिला जब प्रीति की मां भाजपा नेता कुंदनिका शर्मा के साथ थाने में शिकायत लेकर पहुंची। उन्होंने नाहर सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि 7 सितंबर 2018 को नाहर सिंह ने उनकी बेटी से खुद को अविवाहित बताकर शादी कर ली। शादी के बाद वो उसे नौकरानी की तरह रखता था। इसके बाद पुलिस ने नाहर सिंह से पूछताछ की तो सारा सच सामने आ गया।
प्रीति के खाते से निकलवाए थे रुपए
प्रीति के भाई लाखन सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन ने तलाक के बाद नाहर सिंह से दूसरी शादी की थी। तलाक के समय उसे 2.50 लाख रुपये मिले थे। सात जनवरी को उसने अपने खाते से 40 हजार रुपये बल्केश्वर स्थित बैंक से निकाले थे। नाहर सिंह ने इन्हीं पैसों की लूट की बात कही थी। पुलिस ने छिपायी हुई रकम बरामद कर ली है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो